Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»उत्तर प्रदेश और बिहार में सीवरेज परियोजनाओं के लिए एनएमसीजी ने दी 900 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी
Blog

उत्तर प्रदेश और बिहार में सीवरेज परियोजनाओं के लिए एनएमसीजी ने दी 900 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी

atulpradhanBy atulpradhanApril 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने आज बुधवार को अपनी 61वीं कार्यकारी समिति की बैठक में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों की सफाई के लिए 900 करोड़ से अधिक लागत की कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी। बैठक की अध्यक्षता एनएमसीजी के महानिदेशक राजीव कुमार मित्तल ने की। इन परियोजनाओं का उद्देश्य गंगा नदी की सेहत सुधारना, गंदे पानी को ठीक से प्रबंधित करना और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में रामगंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए 409.93 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है। इसके तहत 15 एमएलडी और 65 एमएलडी क्षमता के दो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे और पांच बड़े नालों को डायवर्ट कर नदी में सीधा गंदा पानी गिरने से रोका जाएगा। वहीं बिहार के आरा शहर में 328.29 करोड़ की परियोजना को हरी झंडी दी गई है। इसमें 47 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 19.5 किलोमीटर लंबा सीवर नेटवर्क बनाया जाएगा। इस योजना को ‘हाइब्रिड एन्‍युटी मॉडल’ के तहत 15 साल तक चलाया जाएगा ताकि लंबे समय तक गंदे पानी की समस्या का हल हो सके।

कानपुर शहर में भी 138.11 करोड़ रुपये की लागत से 14 नालों को ट्रीटमेंट प्लांट की ओर मोड़ने की योजना को मंजूरी दी गई है। इससे शहर की जल निकासी और सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पुजाली नगरपालिका में 5.96 करोड़ रुपये की लागत से एक फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) बनाया जाएगा जिससे शहरी स्वच्छता बेहतर होगी।

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाने वाली एक परियोजना को भी मंजूरी मिली है। शाहदरा ड्रेन में 5 एमएलडी क्षमता वाले CAMUS-SBT प्लांट लगाए जाएंगे जो पानी को प्राकृतिक तरीके से साफ करेंगे और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) के मानकों को पूरा करेंगे। एक अन्य परियोजना के तहत भारत-नीदरलैंड जल साझेदारी के तहत ‘IND-RIVERS’ नामक एक शोध केंद्र IIT दिल्ली में बनेगा। यह केंद्र शहरी नदियों के लिए शोध और समाधान तैयार करेगा।

वहीं गंगा बेसिन में पारंपरिक लकड़ी की नाव बनाने की विधियों के दस्तावेजीकरण के लिए भी एक परियोजना को मंजूरी दी गई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के जैव विविधता पार्कों को गंगा मिशन के लिए ज्ञान और कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 8.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

एनएमसीजी के मुताबिक, ये सभी परियोजनाएं नमामि गंगे मिशन को मजबूती देंगी और गंगा सहित अन्य नदियों को स्वच्छ व संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रपति मुर्मु की स्लोवाकिया की यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Next Article आईआईटी दिल्ली ने 50 हजार से ज्यादा एससी-एसटी छात्रों को दिया प्रशिक्षण
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.