Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का सिलसिला शुरू
Blog

उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का सिलसिला शुरू

atulpradhanBy atulpradhanApril 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का सिलसिला शुरू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने के केंद्र सरकार के फैसले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के जिलों में पड़ताल शुरू कर उन्हें वापस भेजने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रयागराज जिले से एक पाकिस्तानी महिला को शुक्रवार को वापस भेज दिया गया, जबकि शेष तीन महिलाएं शनिवार को लौट जाएंगी। प्रयागराज के पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लपाकिस्तान की एक महिला शुक्रवार को यहां से जा चुकी है, जबकि तीन पाकिस्तानी महिलाओं से हमने बात कर ली है और वे आज यहां से निकल जाएंगी।

उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी अल्पकालिक अवधि के लिए यहां आई थीं। एक महिला इलाज के संबंध में आई थी। हम स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) के संपर्क में हैं और स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं।’’ गाबा ने कहा कि यह (पाकिस्तानी लोगों) पूरे प्रयागराज जनपद का आंकड़ा है और कुल चार पाकिस्तानी जिले में आए थे।

वाराणसी में, एक अधिकारी ने बताया कि कुल 10 पाकिस्तानी नागरिको के रहने की सूचना मिली है जिनमें से एक को शुक्रवार को शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि वहां से अन्य साधन से उसे वापस भेजा जाएगा।

वाराणसी के अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) सरवणन टी ने बताया, ‘‘वाराणसी में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिकों के होने की सूचना है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुपालन में अल्पकालिक अवधि पर वाराणसी आए एक पाकिस्तानी बुजुर्ग नागरिक को शुक्रवार को शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली भेजा गया है। दिल्ली से उन्हें पाकिस्तान भेजा जाएगा।’’

सरवणन टी ने बताया कि वाराणसी में कोई भी अवैध नागरिक न रहने पाए इसके लिए शहर में पुलिस जांच कर रही है, किरायेदारों का सत्यापन करा कर उन्हें पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराया जा रहा। मुजफ्फरनगर जिले में, एक अधिकारी ने बताया कि 30 पाकिस्तानी नागरिक मिले हैं, जो अल्पावधि और दीर्घावधि वीजा पर हैं।

मुजफ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने कहा, ‘‘30 पाकिस्तानी नागरिकों में 26 दीर्घकालिक वीजा पर हैं, जबकि चार अल्पकालिक वीजा पर हैं। अधिकारियों ने अल्पावधि वीजा पर रह रहे चारों पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने को कहा था। इनमें से दो बृहस्पतिवार को भारत से चले गए, जबकि दो शुक्रवार को चले गए।’’

अधिकारियों ने दीर्घकालिक वीजा पर आए 26 पाकिस्तानी नागरिकों पर नजर रखना शुरू कर दिया है और उनके स्थानों पर उनकी उपस्थिति की पुष्टि कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक निर्धारित समयसीमा से अधिक समय देश में न रहे।

भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी। पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमणिपुर में हेरोइन, ‘ब्राउन शुगर’ समेत कई मादक पदार्थ जब्त किए गए, दो लोग गिरफ्तार
Next Article सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी सुनिश्चित कर रही: प्रधानमंत्री मोदी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.