Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों ने चिंता बढ़ाई
Country

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों ने चिंता बढ़ाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग पर लगातार हो रहे हेलीकॉप्टर हादसों ने चिंता बढ़ाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

देहरादून. उत्तराखंड में चारधाम मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे या हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों और प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं . रविवार सुबह आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का एक हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते समय गौरीकुंड के ऊपर हादसे का शिकार हो गया. यह इस साल चारधाम यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर हादसे की पांचवीं घटना है.

इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांच श्रद्धालुओं, एक पायलट और बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के एक प्रतिनिधि समेत सात लोगों की मृत्यु हो गयी. इस साल तीस अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी. केदारनाथ जा रहे केस्ट्रल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को सात जून को उड़ान भरने के तत्काल बाद एक तकनीकी समस्या के कारण सड़क पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा था .

हेलीकॉप्टर के आबादी के पास एक सड़क पर उतरने के कारण उसका ‘टेल रोटर’ वहां खड़ी एक कार के ऊपर काफी देर तक घूमता रहा जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था . हालांकि,घटना में केवल पायलट को ही चोटें आयीं और हेलीकॉप्टर में सवार पांचों श्रद्धालु सुरक्षित बच गए .

इस घटना से एक माह पहले आठ मई को उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में गंगोत्री धाम जा रहा निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें पांच महिला श्रद्धालु समेत छह लोगों की मौत हो गयी थी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ था .

बारह मई को भी श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ से सिरसी लौट रहे एक हेलीकॉप्टर को खराब दृश्यता के कारण उखीमठ में एक स्कूल के मैदान में आपात स्थिति उतरना पड़ा था . हालांकि, एक घंटे बाद मौसम सुधरने पर हेलीकॉप्टर ने पुन: उड़ान भर ली थी .
सत्रह मई को एम्स ऋषिकेश की एक हेली एम्बुलेंस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था . हालांकि, इसमें सवार तीनों व्यक्ति-एक चिकित्सक, एक पायलट और एक मेडिकल स्टॉफ सदस्य सौभाग्यशाली रहे कि वे सुरक्षित बच गए .

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस साल चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद करीब डेढ़ माह में यात्रा मार्ग पर हुआ यह पांचवां हेलीकॉप्टर हादसा है. उन्होंने आरोप लगाया, “यह साबित करता है कि राज्य सरकार का यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर चला रही कंपनियों पर कोई नियंत्रण नहीं है . हेलीकॉप्टर संचालन के लिए कोई एसओपी नहीं है . पैसा कमाने के लिए हेली कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही हैं . एक दिन में हेलीकॉप्टरों द्वारा लगाए जाने वाले चक्करों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है .” सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य सरकार यात्रा मार्ग पर हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं से कोई सबक नहीं ले रही है .

उन्होंने कहा, “चार दिन पहले समाचार आया कि हेली संचालन के लिए सख्त नियम होंगे और उनमें पांच-छह यात्रियों की जगह तीन-चार यात्रियों को ही बैठाने की अनुमति होगी . हालांकि, चार दिन बाद एक और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट समेत सात लोग मारे गए .” नौटियाल ने कहा,”अगर आप व्यवस्था को बदलना नहीं चाहते तो आप लोगों से झूठ क्यों बोलते हो ? क्या लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को निलंबित किया जाएगा ? क्या कोई इसकी जिम्मेदारी लेगा? एक माह से कुछ ज्यादा समय में पांच दुर्घटनाएं होने के बाद क्या इन हेलीकॉप्टर कंपनियों पर लगाम कसी जाएगी या इसी तरह दुर्घटनाएं होती रहेंगी?”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleईरानी मिसाइल हमलों से अदाणी का हाइफा बंदरगाह अप्रभावित, परिचालन सामान्य
Next Article छत्तीसगढ़ में आवागमन होगा और सुगम: बस्तर अंचल को मिला बड़ा तोहफा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.