यरुशलम. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो रविवार को इजराइल पहुंचे. इस बीच, इजराइल ने उत्तरी गाजा पर हमले तेज कर दिए हैं, जिससे एक और ऊंची इमारत ध्वस्त हो गई तथा कम से कम 12 फलस्तीनी मारे गए. रुबियो ने यात्रा से पहले कहा कि वह इजराइली अधिकारियों से इस बारे में जवाब मांगेंगे कि पिछले सप्ताह कतर में हमास के सदस्यों पर इजराइल के हमले के बाद गाजा में आगे का रास्ता वे किस प्रकार देखते हैं.

उनकी दो-दिवसीय यात्रा तेजी से अलग-थलग पड़ रहे इजराइल के प्रति समर्थन का भी प्रदर्शन है, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र में फलस्तीन राष्ट्र के निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता पर विवादास्पद बहस होने की उम्मीद है. इज.राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू फलस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने सबंधी किसी भी संभावित कदम का कड़ा विरोध करते रहे हैं.

रुबियो की यात्रा दोहा में हमास नेताओं पर इजराइली हमले को लेकर नेतन्याहू पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गुस्से के बावजूद हो रही है.
ट्रंप ने कहा था कि इजराइल ने हमले को लेकर अमेरिका को पहले से सूचित नहीं किया. स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, रविवार को गाजा में इजराइल के कई हमलों में कम से कम 13 फलस्तीनी मारे गए और कई घायल हो गए.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version