Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»उत्तरी गाजा में विस्फोट में पांच इजराइली सैनिकों की मौत, इजराइली हमलों में 51 फलस्तीनी मारे गए
International

उत्तरी गाजा में विस्फोट में पांच इजराइली सैनिकों की मौत, इजराइली हमलों में 51 फलस्तीनी मारे गए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उत्तरी गाजा में विस्फोट में पांच इजराइली सैनिकों की मौत, इजराइली हमलों में 51 फलस्तीनी मारे गए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. उत्तरी गाजा में गश्त कर रहे पांच इजराइली सैनिकों की विस्फोटकों की चपेट में आने से मौत हो गई. इजराइली सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वहीं, गाजा पट्टी के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इजराइली हमलों में 51 फलस्तीनी नागरिक मारे गए.

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में लगभग 21 महीने से जारी लड़ाई को रोकने के लिए युद्ध-विराम प्रस्ताव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चर्चा के वास्ते व्हाइट हाउस का दौरा कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में किसी सफलता की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन समझौते की दिशा में प्रगति के संकेत मिले हैं.

गाजा में इजराइली सैनिकों पर हमले से नेतन्याहू पर हमास के साथ युद्ध-विराम समझौता करने का दबाव बढ़ सकता है, क्योंकि इजराइल में हुए सर्वेक्षणों में बड़े पैमाने पर लोगों ने गाजा पट्टी में लड़ाई खत्म करने का समर्थन किया है. इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि 80 से 90 फीसदी शर्तें तय की जा चुकी हैं और कुछ ही दिनों में अंतिम समझौता हो सकता है.

इजराइल के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि उत्तरी गाजा के बेत हनून क्षेत्र में गश्त कर रहे सैनिकों को निशाना बनाकर विस्फोट किए गए. अधिकारी के मुताबिक, उग्रवादियों ने विस्फोट में घायल सैनिकों को निकालने पहुंचे बलों पर भी गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है. अक्टूबर 2023 में गाजा पट्टी में इजराइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध में अब तक कम से कम 888 इजराइली सैनिक मारे जा चुके हैं.

इससे दो हफ्ते पहले इजराइली सेना ने बताया था कि एक फलस्तीनी हमलावर ने उसके बख्तरबंद वाहन पर बम लगाया था, जिसमें विस्फोट होने से उसके सात सैनिक मारे गए थे. हमास की सशस्त्र शाखा के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह हमला एक “कमजोर” सेना के लिए एक “अतिरिक्त झटका” है.

वहीं, नेतन्याहू ने एक बयान में गाजा में पांच इजराइली सैनिकों की मौत पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि सैनिक “हमास को हराने और हमारे सभी बंधकों को मुक्त कराने के अभियान में” मारे गए. दूसरी ओर, गाजा पट्टी में मंगलवार तड़के हुए इजराइली हमलों में बच्चों समेत 51 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए.

इजराइली हमलों की चपेट में आए लोगों को नासिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि एक हमला दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के शिविरों को निशाना बनाकर किया गया, जिसमें चार लोग मारे गए.
अधिकारियों के अनुसार, खान यूनिस में एक अन्य हमले में एक दंपति और उनके दो बच्चे मारे गए. नासिर अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक, मंगलवार को कुल 41 लोगों की मौत हुई.

नुसेरत के अवदा अस्पताल ने एक बयान में बताया कि मध्य गाजा में इजराइल ने लोगों के एक समूह पर हमला किया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और 72 अन्य घायल हो गए. इन हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleज्योति मल्होत्रा को केरल आमंत्रित करने के लिए पर्यटन विभाग, मंत्री दोषी नहीं: यूडीएफ
Next Article ओबीसी के लिए आरक्षण की मांग को लेकर 17 जुलाई को तेलंगाना में ‘रेल रोको’ आंदोलन : के कविता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.