राष्ट्रवाणी: भारतीय रेलवे 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लाने की तैयारी में है, जो राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देगी। …और पढ़ें राजधानी एक्सप्रेस को टक्कर देने आ रही 24 कोच वाली वंदे भारत 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया वर्जन। पैंट्री कार, बेहतर इंटीरियर और अधिक शौचालय की सुविधा।
जून 2027 तक प्रोटोटाइप लॉन्च करने का लक्ष्य। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian railway) लंबी दूरी की रात का यात्रा को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाने की तैयारी कर रहा है। 16 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बाद अब रेलवे 24 कोच वाले नए वर्जन पर काम कर रहा है।
इस ट्रेन में यात्रियों के लिए ज्यादा जगह, बेहतर इंटीरियर और पैंट्री कार जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे की योजना इस ट्रेन को मौजूदा वंदे भारत स्लीपर के मुकाबले ज्यादा सुविधाजनक बनाने की है। इसमें कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जो इसे राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले भी खास बना सकती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) को 24 कोच वाली 50 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, नई ट्रेन का डिजाइन तैयार करने का काम चल रहा है और इसे करीब एक महीने में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। इसके प्रोटोटाइप को तैयार करने का लक्ष्य 2027 की पहली छमाही रखा गया है, जबकि जून 2027 तक इसे पेश करने की योजना है।
24 कोच वाली ट्रेन मौजूदा वंदे भारत (Vande bharat) स्लीपर के डिजाइन पर आधारित होगी, लेकिन इसमें कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे। सबसे बड़ा बदलाव पैंट्री (pantry) कार का जुड़ना है। इससे लंबी यात्रा के दौरान ट्रेन में ही खाना गर्म करने और यात्रियों को परोसने की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा, ट्रेन में टॉयलेट (train let) की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंटीरियर (train interior) में भी सुधार किया जा रहा है। रेलवे आने वाले वर्षों में 200 से ज्यादा वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की दिशा में काम कर रहा है।
इसके लिए अलग-अलग कंपनियों और फैक्ट्रियों को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। * BEML और ICF: दोनों मिलकर 10 स्लीपर ट्रेनसेट तैयार कर रहे हैं।* किनेट (Kinet): भारत-रूस का संयुक्त उद्यम 120 ट्रेनसेट बनाने का काम करेगा।* टिटागढ़ और BHEL: इनकी साझेदारी में 80 वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें बनाई जाएंगी।* ICF: अपनी अलग स्लीपर ट्रेन विकसित करने की तैयारी भी कर रही है।
इस तरह रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाने के साथ यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। राजधानी एक्सप्रेस (Rajdh express) लंबे समय से लंबी दूरी की प्रीमियम रेल यात्रा के लिए जानी जाती है। वंदे भारत स्लीपर को भी इसी तरह रात के सफर के लिए तैयार किया जा रहा है।
इसमें आधुनिक बर्थ, बेहतर इंटीरियर, सुरक्षा तकनीक और आराम से जुड़ी कई सुविधाएं दी जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 कोच वाली ट्रेन का डिजाइन अभी तैयार किया जा रहा है। इसलिए जून 2027 की समयसीमा फिलहाल लक्ष्य है।
