Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»वायुसेना प्रमुख ने एकीकृत सैन्य कमान योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति किया आगाह
Country

वायुसेना प्रमुख ने एकीकृत सैन्य कमान योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति किया आगाह

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 26, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वायुसेना प्रमुख ने एकीकृत सैन्य कमान योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति किया आगाह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

महू. वायुसेना प्रमुख ए पी सिंह ने ‘एकीकृत सैन्य कमान’ योजना को जल्दबाजी में लागू करने के प्रति मंगलवार को आगाह किया और सेना के तीनों अंगों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष सैन्य अधिकारियों को शामिल करते हुए दिल्ली में एक संयुक्त योजना एवं समन्वय केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव किया.

सेना युद्ध महाविद्यालय में एक चर्चा के दौरान, वायुसेना प्रमुख ने प्रस्तावित एकीकृत सैन्य कमान का जिक्र करते हुए कहा कि इस समय सब कुछ बाधित करते हुए एक नया ढांचा बनाना कोई बहुत अच्छा विचार नहीं है. वायुसेना प्रमुख की यह बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाये जाने के साढ.े तीन महीने बाद आई है, जिसने तीनों सेनाओं (थलसेना, वायुसेना और नौसेना) के बीच तालमेल को प्रर्दिशत किया था.

अपने संबोधन में, सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन ने एक बार फिर वायु शक्ति की ”श्रेष्ठता” स्थापित की. साथ ही, उन्होंने 7 से 10 मई तक पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष के दौरान सेना के तीनों अंगों के समन्वय को भी रेखांकित किया. वायुसेना प्रमुख ने कहा कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ”बहुत बड़ी भूमिका” निभाई. उन्होंने बताया कि कैसे जनरल चौहान और सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों ने ऑपरेशन की योजना बनाने और उसे अंजाम देने के लिए साथ मिलकर काम किया.

उन्होंने कहा, ”मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना ??है कि दिल्ली में एक संयुक्त योजना और समन्वय केंद्र होना जरूरी है.” उन्होंने सुझाव दिया कि इसे ‘चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी’ के निर्देशों के अधीन रखा जाना चाहिए, जो संयुक्त रूप से जारी किए जा सकते हैं. सिंह ने कहा कि ”केंद्रीय रूप से योजनाबद्ध” निर्णयों को विकेंद्रीकृत ढांचे के तहत क्रियान्वित किया जा सकता है. ”यह बखूबी काम करेगा.” वायुसेना प्रमुख प्रस्तावित एकीकृत कमान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे.

उन्होंने कहा, ”लेकिन हां, हम पहले इसी से शुरुआत कर सकते हैं, इसे लागू कर सकते हैं और देख सकते हैं कि यह कैसे आगे बढ.ता है. अगर हमें किसी और ढांचे की जरूरत पड़ी, तो हम इस पर विचार कर सकते हैं. लेकिन इस समय सब कुछ बदलकर एक ढांचा बनाना, मुझे नहीं लगता कि यह बहुत अच्छा विचार है.” वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समन्वय की जो संरचना देखी गई थी, वह लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष के दौरान भी काम करेगी.

उन्होंने कहा, ”यह एक उदाहरण था कि हम मिलकर चीजों को व्यवस्थित कर सकते हैं. मैंने लोगों से यह भी सुना है कि यह तो बहुत संक्षिप्त युद्ध था, लंबे युद्ध में क्या होगा?” उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि बिल्कुल यही होगा. हमें अभी भी अपने राजनीतिक नेतृत्व के संपर्क में रहना होगा, हमें उन्हें जानकारी देनी होगी और उनसे सुनना होगा कि उनके निर्देश क्या हैं.” वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि भारत को एकीकृत कमान स्थापित करने में अमेरिका जैसे किसी अन्य देश से प्रेरित नहीं होना चाहिए.

सिंह ने कहा, ”हर किसी की अपनी जरूरतें होती हैं. हमें यह सोचना होगा कि हमें वहां क्या चाहिए, और उसके बाद ही हमें आगे बढ.ना चाहिए. वरना हम गलत रास्ते पर चल पड़ेंगे.” उन्होंने कहा, ”हमें किसी भी दबाव में आकर यह नहीं कहना चाहिए कि हमें इसे अभी लागू करना है. किसी भी तरह, हमें इसे करना ही होगा. इसे इस तरह नहीं किया जाना चाहिए. मुझे लगता है कि हम अपनी बात पर अडिग रह सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं.” वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भविष्य के युद्ध के लिए तैयारी करने की जरूरत है.
उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि शीर्ष स्तर पर संयुक्त योजना और समन्वय की आवश्यकता है. अगर वहां से निर्देश मिलेंगे, तो चीजें ठीक हो जाएंगी. हमें वास्तव में निचले स्तर पर किसी और ढांचे की जरूरत नहीं है.”

एकीकृत कमान के तहत, सरकार सेना, वायुसेना और नौसेना की ताकत को एकीकृत करने और युद्धों एवं अभियानों के लिए उनके संसाधनों के अधिकतम उपयोग करने का प्रयास करती है. एकीकृत कमान योजना के अनुसार, प्रत्येक ‘थिएटर कमान’ में सेना, नौसेना और वायुसेना की इकाइयां होंगी, और ये सभी एक निर्दष्टि भौगोलिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए एक इकाई के रूप में काम करेंगी. वर्तमान में, थलसेना, नौसेना और वायुसेना की अलग-अलग कमान हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्रीलंका : अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को जमानत दी
Next Article छत्तीसगढ़ में 17 ग्राम सभाओं ने बाघ अभयारण्य अधिकारियों पर बेदखली का आरोप लगाया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.