Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»विदेशी पूंजी की वापसी से शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 746 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त में
Business

विदेशी पूंजी की वापसी से शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 746 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त में

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विदेशी पूंजी की वापसी से शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 746 अंक उछला, निफ्टी भी बढ़त में
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच तेल, वाहन एवं बैंक शेयरों में खरीदारी आने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में उछाल रही. बीएसई सेंसेक्स 746 अंक उछलकर 80,000 के ऊपर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी में 222 अंकों की तेजी रही.

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 746.29 अंक यानी 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 778.26 अंक बढ़कर 80,636.05 अंक पर पहुंच गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 221.75 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों में तेजी रही. टाटा मोटर्स, इटरनल, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं. दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और मारुति के शेयरों में गिरावट रही.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, “बाजार के तीन महीने के निचले स्तर पर आने के बाद राहत भरी तेजी देखी गई. सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी ने निवेशकों की धारणा को बल दिया.” शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी.

नायर ने कहा, “निवेशकों को इस सप्ताह होने वाले अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन का इंतजार है. हालांकि निकट भविष्य में सतर्कता बनी रह सकती है, लेकिन अमेरिकी व्यापार और वृद्धि पर संभावित प्रभाव का अधिक निश्चित आकलन अभी नहीं हुआ है.” मझोली कंपनियों के सूचकांक बीएसई मिडकैप में 0.79 प्रतिशत की तेजी रही जबकि छोटी कंपनियों का स्मालकैप सूचकांक 0.35 प्रतिशत चढ़ गया.

अधिकांश क्षेत्रवार सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई. रियल्टी खंड में सर्वाधिक 1.86 प्रतिशत की तेजी रही जबकि बैंकिंग सूचकांक में 1.13 प्रतिशत, स्वास्थ्य देखभाल खंड में 1.12 प्रतिशत और वाहन खंड में 1.03 प्रतिशत की तेजी रही. बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों में से 2,237 शेयरों में तेजी रही जबकि 1,930 शेयर गिरकर बंद हुए और 170 अन्य अपरिर्वितत रहे.

रेलिगेयर ब्रोकिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, “कारोबारी सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई और सूचकांक करीब एक प्रतिशत चढ़ गए. कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही रुख सकारात्मक रहा और आगे चलकर इसमें मजबूती ही आई. विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियों की इसमें प्रमुख भूमिका रही.” एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. जापान में छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे.

यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे. शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 66.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शुक्रवार को सेंसेक्स 765.47 अंक टूटकर 79,857.79 अंक और निफ्टी 232.85 अंक गिरकर 24,363.30 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleहम मिथक तोड़ना चाहते हैं, आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं: हरमनप्रीत
Next Article हमारा युद्ध आसूचना का है: प्रतीक गांधी और सनी हिंदुजा ने कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026
Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.