Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»विजय प्रचार वाहन के अंदर रहे जिससे भीड़ और उसकी व्यग्रता ब­ढ़ती गई: प्राथमिकी
Entertainment

विजय प्रचार वाहन के अंदर रहे जिससे भीड़ और उसकी व्यग्रता ब­ढ़ती गई: प्राथमिकी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विजय प्रचार वाहन के अंदर रहे जिससे भीड़ और उसकी व्यग्रता ब­ढ़ती गई: प्राथमिकी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

करूर. तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष अभिनेता-नेता विजय जोसेफ़, 27 सितंबर को वेलुसामीपुरम में अपने प्रचार वाहन के अंदर काफी देर तक रुके रहे, जिससे उनकी रैली में शामिल होने के लिए जुटी भीड़ और उसकी बेताबी ब­ढ़ने से भगदड़ की घटना हुई. घटना को लेकर दर्ज की गयी प्राथमिकी में ये कहा गया है. भगदड़ में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए.

टीवीके के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने संवेदनशील कानून व्यवस्था की स्थिति के कारण विजय से कहा है कि वह भगदड़ के पीड़ितों से मिलने सरकारी अस्पताल न जाएं. पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन भगदड़ के संबंध में टीवीके के तीन प्रमुख पदाधिकारियों-करूर उत्तर के जिला सचिव मथियाझागन, पार्टी के प्रदेश महासचिव बुस्सी आनंद और टीवीके के उप महासचिव निर्मल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

सोमवार को भी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुणा जगदीशन की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ की जांच जारी रखी. न्यायाधीश ने सरकारी अस्पताल में मरीज.ों से बातचीत की और बाद में कहा कि जांच पूरी होने के बाद वह सरकार को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगी. अस्पताल में घायल 60 वर्षीय महिला की मौत के साथ भगदड़ में मरने वालों की संख्या सोमवार को ब­ढ़कर 41 हो गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों पार्टी पदाधिकारियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास), 125 (दूसरों के जीवन को खतरे में डालना) और 223 (आदेश की अवज्ञा) के साथ-साथ तमिलनाडु सार्वजनिक संपत्ति (क्षति और हानि निवारण) अधिनियम, 1992 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, विजय काफी समय तक वेलुसामीपुरम में अपने प्रचार वाहन के अंदर ही रहे, जिसके कारण वहां भीड़ ब­ढ़ गई और लोगों में बेचैनी पैदा हो गई.

पुलिस ने बताया कि विजय को करीब से देखने के लिए भीड़ के आगे ब­ढ़ने के बाद भगदड़ मच गई. पुलिस ने बताया कि संकरे स्थान पर इतने लोगों के लिए जगह नहीं थी, जिसके कारण लोग कुचले गए. पुलिस ने व्यवस्था बहाल करने के लिए लाठीचार्ज किया. मौके पर बेहोश हुए कई लोगों को करूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

प्राथमिकी के अनुसार, विजय को देखने के लिए लोग स्टील शेड और पेड़ों पर च­ढ़ गए, और जब ये गिर गए, तो वे नीचे मौजूद भीड़ पर गिर पड़े, जिससे भगदड़ मच गई. प्राथमिकी में कहा गया है कि कई लोगों की मौत दम घुटने और कुचलने से हुई. टीवीके सूत्र ने बताया कि इस घटना के बाद विजय को यहां सरकारी अस्पताल न आने की सलाह दी गई, क्योंकि उनकी उपस्थिति से अस्पताल परिसर में भीड़ ब­ढ़ सकती थी.

टीवीके के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “शुरू में उन्होंने घायलों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के वास्ते आने की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी उपस्थिति से भीड़ और ब­ढ़ सकती है.” भगदड़ की घटना के बाद, राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीशन की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया. पीड़ितों से मिलने गए मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रभावित परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही, उन्होंने आयोग की रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया.

इस बीच, तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन ने दावा किया है कि एकल सदस्यीय जांच आयोग के निष्पक्ष होने की संभावना नहीं है, क्योंकि यह पुलिस की खुफिया विफलता और अन्य पहलुओं की जांच नहीं कर पाएगा. सुंदरराजन ने चेन्नई में संवाददाताओं से कहा, “मैं प्रशासन में रही हूं. मैं कह सकती हूं कि आयोग की जांच पक्षपातपूर्ण नहीं होगी, क्योंकि पुलिस की खुफिया विफलता रही है. पुलिस रैली स्थल पर लोगों की ब­ढ़ती संख्या पर ध्यान देने में विफल रही.” उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इस बात का कोई संकेत नहीं था कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर गए. उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए किसी भी पुलिस अधिकारी पर निलंबन जैसी सरकारी कार्रवाई नहीं की गई है.

ऑल इंडिया अन्ना द्रविड मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता वी के शशिकला ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की. शशिकला ने संवाददाताओं से कहा, “कार्यक्रम समाप्त होने के कुछ ही मिनटों बाद बिजली चली गई और जब बिजली आई, तो लोग पहले ही भागने लगे थे. सच्चाई तभी सामने आएगी जब मामले की किसी केंद्रीय एजेंसी द्वारा गहन जांच की जाएगी.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleशेयर बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट, सेंसेक्स 61 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
Next Article भोरमदेव शक्कर कारखाना अब गैर-अंशधारी किसानों को भी देगा सदस्यता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.