राष्ट्रवाणी: रायपुर: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा “नशा मुक्त विकसित भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक गरिमामय जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को सुना और नशामुक्ति की शपथ ली।

अपने राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशे को समाज का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य का विनाश करता है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति नशे से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएगी।

प्रधानमंत्री ने इसे केवल सरकारी अभियान न मानकर एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बनाने पर बल दिया और इसके लिए 100 सप्ताहों का क्रमिक लक्ष्य भी सुझाया।

​युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए विधायक सुशान्त शुक्ला ने कहा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, लेकिन जब वही युवा खेल, शिक्षा और नवाचार का मार्ग चुनते हैं तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।

इस गरिमामय अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय, रासेयो जिला संगठक डॉ. शीतेष जैन, विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version