राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज फोरम में विकसित छत्तीसगढ़ पर अपनी दृष्टि रखेंगे। विकसित प्रदेश के भविष्य और चुनौतियों पर उनकी दृष्टि आने वाले समय के लिए मार्गदर्शिका बनेगी। दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित आयोजन का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह करेंगे। राजधानी के जीई रोड पर लाभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट आयोजन के लिए सजकर तैयार है। नए विचार, नई दिशा, नया स्वरूप रजत जयंती वर्ष के संकल्प को दिशा और दृष्टि देने के लिए फोरम में समग्र विकास पर मंथन होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चर्चा का नेतृत्व संभालेंगे, जो कि अपने विजन दृष्टि से राज्य के चहुमुखी विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के समेकित विकास पर प्रकाश डालेंगे। फोरम में दिनभर चलने वाले छह विभिन्न बौद्धिक सत्रों में राजनीति, प्रशासन, कृषि, उद्योग और सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास पर अपनी दृष्टि साझा करेंगी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का रजत जयंती वर्ष (25वां वर्ष) ऐतिहासिक उपलब्धियों और उज्ज्वल संकल्पों का गवाह बन चुका है। एक नवंबर 2000 को देश के मानचित्र पर उभरे छत्तीसगढ़ ने अपनी दो दशक से अधिक की विकास यात्रा में प्रगति और सामाजिक न्याय के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। प्राकृतिक संसाधनों, आदिवासी वैभव और कृषि प्रधान संस्कृति से समृद्ध इस राज्य ने प्रशासनिक पारदर्शिता और सुशासन के क्षेत्र में मिसाल कायम की है। ई-गवर्नेंस, आनलाइन सेवाओं, जनदर्शन और समयबद्ध सेवा गारंटी जैसी पहलों ने सत्ता को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाया है। विकास का यह पैमाना राज्य के वित्तीय आधार में स्पष्ट दिखता है। जहां राज्य का शुरुआती बजट महज 5,000 करोड़ रुपये का था, वहीं आज यह विशाल आकार लेते हुए 1.72 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। फोरम में इन्हीं सफलताओं को रेखांकित करते हुए भावी विकास की नींव रखी जाएगी। डा. रमन सिंह करेंगे उद्घाटन: मां सरस्वती एवं , जागरण समूह के पितृ पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह राज्य के समेकित विकास और सुशासन की प्राथमिकताओं पर अपने विचार रखेंगे। सहकारिता और पर्यावरण विकास: सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू राज्य में कृषि सहकारिता, हरित क्रांति और पर्यावरणीय संतुलन के अंतर्संबंधों पर सार्थक चर्चा करेंगे। कृषि संवाद: छत्तीसगढ़ की शान, नवाचारी किसान: कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डा. राम रण विजय सिंह, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलसचिव डा. अश्वनी दीक्षित तथा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के इन्क्यूबेशन सेंटर के डायरेक्टर डा. हुलास पाठक आधुनिक कृषि, स्टार्ट-अप्स और किसानों की आय वृद्धि के नवाचारों पर संवाद करेंगे। मनोरंजन की ”गोलू”: प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी इस विशेष सत्र में शामिल होंगी। वे छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति, स्थानीय प्रतिभाओं के संवर्धन और राज्य में शूटिंग की संभावनाओं पर अपनी बात रखेंगी। विजन 2047: औद्योगिक विकास की संभावनाएं: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी और छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी वर्ष 2047 तक राज्य को औद्योगिक महाशक्ति बनाने के संकल्प और व्यावसायिक रणनीतियों पर मंथन करेंगे। किसान और किसानी: प्रोत्साहन तथा परिणाम: फोरम का शिखर सत्र प्रदेश के किसानों को समर्पित होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य के कृषि परिदृश्य, किसानों के कल्याणकारी प्रोत्साहनों और उनके दूरगामी परिणामों पर विचार व्यक्त करते हुए ”विकसित छत्तीसगढ़” की अपनी दूरदर्शी दृष्टि साझा करेंगे।
Trending
- दुर्ग सांसद ने की दो अफसरों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की शिकायत
- संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भारी बारिश के बीच गाँव पहुँचकर बच्चों का सुरक्षित भविष्य किया सुनिश्चित
- महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
- माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
- छत्तीसगढ़ी कला को मिलेगी ग्लोबल पहचान : 21 अगस्त को धमतरी में सजेगा ‘जनजातीय कारीगर एम्पैनलमेंट मेला’
- छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव
- जनसंपर्क विभाग में पदोन्नति : बघेल, लोन्हारे और मनुदाऊ पटेल बने संयुक्त संचालक
