Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन
Business

विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJune 12, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विमान दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये देगा टाटा समूह: चेयरमैन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/मुंबई. टाटा समूह बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की राशि देगा. अहमदाबाद से 242 लोगों को लेकर ब्रिटेन के लंदन जा रहा विमान बृहस्पतिवार दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, “हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से बहुत दुखी हैं.” उन्होंने कहा, ह्लइस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं घायलों और उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है.” उन्होंने कहा कि टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा.

टाटा समूह द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए संदेश में उन्होंने यह भी कहा कि समूह घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगा और सुनिश्चित करेगा कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. चंद्रशेखरन ने कहा, “इसके अलावा, हम बी जे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के निर्माण में भी सहायता प्रदान करेंगे.” उन्होंने कहा, “हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं.” करने से इनकार कर दिया. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह पार्टी की आंतरिक बैठक थी तथा उन्होंने इस संबंध में कोई और टिप्पणी नहीं की.

एअर इंडिया में हमारे लिए मुश्किल दिन, टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रही: सीईओ विल्सन

एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने विमानन कंपनी के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बृहस्पतिवार को “गहरा दुख” जताया. उन्होंने कहा कि यह एअर इंडिया में सभी के लिए एक “मुश्किल दिन” है.

लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. विल्सन ने एक वीडियो बयान में कहा कि विमानन कंपनी सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों पर प्राधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है.

उन्होंने कहा, “सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण रूप से मैं इस दुर्घटना पर गहरा दुख जाहिर करना चाहता हूं. यह भारत में हम सभी के लिए एक कठिन दिन है. और अब हमारा पूरा ध्यान हमारे यात्रियों, चालक दल के सदस्यों, उनके परिजनों और प्रियजनों की जरूरतों पर केंद्रित है.” विल्सन ने कहा कि इस समय लोगों के मन में कई सवाल होंगे, लेकिन वह सभी के जवाब नहीं दे पाएंगे.

उन्होंने कहा, “लेकिन इस समय हमारे पास जो जानकारी है, मैं उसे जरूर साझा करना चाहता हूं. यहां, लंदन-गैटविक के लिए बोइंग 787-8 विमान से संचालित भारत की उड़ान संख्या एआई-171 उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई.” विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार था.

विल्सन ने कहा, “स्थानीय प्राधिकारी घायल यात्रियों को निकटतम अस्पतालों में ले गए. हम सभी आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रयासों पर प्राधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा, “एअर इंडिया से देखभाल करने वालों की एक विशेष टीम अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अहमदाबाद जा रही है. जांच में समय लगेगा. लेकिन अभी हम जो कुछ भी कर सकते हैं, हम कर रहे हैं.” विल्सन ने कहा, “हम जानते हैं कि बहुत से लोग अपने प्रियजनों की सलामती को लेकर चिंतित हैं. हमने एक विशेष हेल्पलाइन स्थापित की है, जिस पर परिजन और दोस्त हमसे संपर्क कर सकते हैं.” उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी टीम यात्रियों, चालक दल के सदस्यों और उनके परिजनों के साथ-साथ जांचकर्ताओं की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleISSF विश्व कप: सिफत कौर सामरा को महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में कांस्य पदक
Next Article दुर्घटनाग्रस्त विमान के उड़ान भरने से जुड़ी प्रणालियों पर अमेरिकी विशेषज्ञ ने संदेह जताए
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Business

अमेजन इंडिया ने गुवाहाटी, कोलकाता में किया माल ढुलाई सेवाओं का विस्तार

March 13, 2026
Business

घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 1240 अंक टूटा, निफ्टी 23300 के नीचे

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.