Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जाति जनगणना पर सहमति जताई : राजद
Blog

विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जाति जनगणना पर सहमति जताई : राजद

atulpradhanBy atulpradhanMay 4, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विपक्ष के दबाव में प्रधानमंत्री मोदी ने जाति जनगणना पर सहमति जताई : राजद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुरू में जाति जनगणना के विरोधी थे लेकिन बाद में विपक्ष के दबाव में इस पर सहमत हो गए. राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने राज्य में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के महागठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद ‘इंडिया’ के संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही.

झा ने कहा, ”हमारे नेता (लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव) कई वर्षों से जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं. बेशक, अन्य विपक्षी नेता भी यही मांग कर रहे थे. शुरुआत में, प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना का विरोध किया, लेकिन अंतत? विपक्षी दलों के दबाव में वे इस कवायद पर सहमत हो गए.” उन्होंने कहा कि राजद इस पूरी प्रक्रिया पर करीबी नजर रखेगा. उन्होंने कहा कि जाति जनगणना पहला कदम है और इसके बाद आरक्षण की सीमा बढ.ाई जानी चाहिए एवं निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर परोक्ष हमला करते हुए झा ने कहा, ”हम बिहार के एक बड़े नेता के इस सुझाव को स्वीकार नहीं करेंगे कि जनगणना के बाद निष्कर्षों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए.” चिराग ने जाति जनगणना का समर्थन किया है, लेकिन आंकड़ों को सार्वजनिक करने का विरोध किया है.

झा ने कहा, ”निष्कर्ष ड्राइंग रूम में रखने के लिए सजावटी वस्तु नहीं हैं. इसके बाद आरक्षण में वृद्धि, निजी क्षेत्रों में आरक्षण का प्रावधान जैसे कदम उठाए जाने चाहिए.” लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग ने हाल में मीडियार्किमयों से कहा कि वह जाति गणना के पक्ष में हैं, क्योंकि समुदाय आधारित विकास योजनाओं के लिए धन आवंटन के संबंध में खास आंकड़ों की आवश्यकता होती है. हालांकि, उन्होंने कहा कि आंकड़ों को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इससे समाज में और विभाजन पैदा हो सकता है.

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के बारे में झा ने कहा कि गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव एकजुटता, मजबूती और समन्वय के साथ लड़ने का संकल्प लिया ताकि महागठबंधन की प्रभावशाली चुनावी जीत सुनिश्चित हो सके. झा ने कहा, ”महागठबंधन के नेता केंद्र और राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की गलत कार्रवाइयों के बारे में जनता को बताएंगे.” बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और अन्य शामिल हुए.

उन्होंने कहा, ”आज की बैठक का उद्देश्य ‘इंडिया’ के भागीदारों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक तंत्र विकसित करना था. लोग राजग सरकार से तंग आ चुके हैं और वे बदलाव चाहते हैं. कई लोगों ने सुझाव दिया कि इस तरह की बैठकें जिला स्तर, ब्लॉक स्तर और पंचायत स्तर पर भी होनी चाहिए.” झा ने कहा, ”’इंडिया’ बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा…चुनाव चिह्न अलग-अलग हो सकता है, लेकिन अंतत: सभी उम्मीदवार महागठबंधन के ही होंगे.” झा ने कहा कि महागठबंधन राज्य में 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत अखिल भारतीय हड़ताल को अपना समर्थन देगा.

राजद नेता ने कहा, ”मोदी सरकार द्वारा चार श्रम संहिताओं के क्रियान्वयन के खिलाफ 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की तरफ से आहूत अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता पूरे राज्य में सड़कों पर उतरेंगे.” संसद द्वारा पारित चार श्रम संहिताओं ने 29 मौजूदा श्रम कानूनों की जगह ली है. ये संहिताएं मजदूरी, औद्योगिक संबंध, सामाजिक सुरक्षा, व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कामकाजी परिस्थितियों को विनियमित करती हैं. बिहार में महागठबंधन में राजद, कांग्रेस, भाकपा (माले) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र की किसी भी कार्रवाई का समर्थन करेगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी
Next Article देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई नीट-यूजी
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.