Virat Kohli Test retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने इस बारे में BCCI को जानकारी दे दी है। ऐसे में अब उनके इंग्लैंड दौरे में शामिल होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

इससे पहले रोहित शर्मा ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अब कोहली के फैसले से टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव तय है।

हालांकि BCCI के एक बड़े अधिकारी ने विराट से फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है, लेकिन अभी तक कोहली ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

कोहली ने 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 123 टेस्ट मैच खेलकर 9230 रन बनाए हैं, जिसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। उनका आखिरी टेस्ट जनवरी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version