Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का तूफानी अंदाज, 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पर सेंचुरी से चूके
Sports

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का तूफानी अंदाज, 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पर सेंचुरी से चूके

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का तूफानी अंदाज, 29 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पर सेंचुरी से चूके
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी 2025/26 में विराट कोहली ने एक बार फिर अपने क्लास और फॉर्म का शानदार नमूना पेश किया। शुक्रवार, 26 दिसंबर को बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड नंबर एक पर गुजरात के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने 61 गेंदों पर 77 रन की तेजतर्रार पारी खेली। हालांकि, वह लगातार दूसरी सेंचुरी लगाने से चूक गए। इससे पहले कोहली ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था, जिससे उनकी घरेलू क्रिकेट में वापसी बेहद प्रभावशाली रही।

दूसरे ओवर में क्रीज पर आए, अपनाया तूफानी अंदाज
दिल्ली की पारी की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियंश आर्या दूसरे ही ओवर में गजा की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली जल्दी क्रीज पर आए और आते ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट्स खेले और शुरुआत में ही चौकों की झड़ी लगा दी। कोहली ने महज 16 गेंदों में 30 रन पूरे कर लिए और उनका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर चला गया। गुजरात के गेंदबाजों को उनकी टाइमिंग और शॉट सिलेक्शन के सामने कोई जवाब नहीं सूझ रहा था।

29 गेंदों में अर्धशतक, फिर बदली भूमिका
विराट कोहली ने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, दूसरे छोर पर अर्पित राणा संघर्ष करते नजर आए। इसके बाद दिल्ली को लगातार झटके लगे और अर्पित राणा (10) और नीतीश राणा (22 गेंदों में 12 रन) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लगातार गिरते विकेटों के चलते कोहली को अपनी स्वाभाविक आक्रामक बल्लेबाज़ी पर लगाम लगानी पड़ी और पारी को संभालने की जिम्मेदारी निभानी पड़ी। दिल्ली को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने के लिए उनका टिके रहना जरूरी हो गया था।

77 रन पर पारी का अंत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
विराट कोहली आखिरकार 61 गेंदों पर 77 रन बनाकर सीटी गजा की ही गेंद पर आउट हुए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी पूरी तरह मनोरंजक रही। हालांकि, इस मैच का प्रसारण नहीं हो रहा है। बंद दरवाजों के पीछे हो रहे इस मैच में दर्शकों को मैदान के अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

जयपुर में रोहित शर्मा का निराशाजनक दिन
जहां एक ओर विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखा, वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला यादगार नहीं रहा। सिक्किम के खिलाफ 94 गेंदों पर 155 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद, रोहित मुंबई के अगले मैच में उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए। रोहित ने पहले ही ओवर में देवेंद्र सिंह बोहरा की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे फाइन लेग पर खड़े जगमोहन नागरकोटी के हाथों में चली गई।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleवीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में 26 को छग में वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन
Next Article पुलिस अधिकारी के पैर छूने व सरकारी विमान से धीरेंद्र शास्त्री के पहुंचने के वीडियो से विवाद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.