Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»विशेषज्ञों को नहीं लगता कि ट्रंप को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा
International

विशेषज्ञों को नहीं लगता कि ट्रंप को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विशेषज्ञों को नहीं लगता कि ट्रंप को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

स्टावेंगर. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नोबेल शांति पुरस्कार जीतने की दावेदारी ने इस साल के पुरस्कार विजेता को लेकर अटकलों के खेल को और भी ज्यादा ब­ढ़ा दिया है. नोबेल पर लंबे समय से नजर रखने वालों का कहना है कि ट्रंप का नाम चुने जाने की संभावनाएं कमजोर हैं, जबकि पहले भी कई बार उन्हें नामांकित किया जा चुका है और कुछ उल्लेखनीय विदेश नीतिगत हस्तक्षेपों का श्रेय लेकर वह खुद भी इस पुरस्कार की दावेदारी कर रहे हैं.

विशेषज्ञों का कहना है कि नॉर्वे की नोबेल समिति आमतौर पर शांति की स्थिरता, अंतरराष्ट्रीय भाईचारे को ब­ढ़ावा देने और उन संस्थानों के शांत कार्यों पर ध्यान केंद्रित करती है जो इन लक्ष्यों को मजबूत करते हैं. उन्होंने बहुपक्षीय संस्थानों के प्रति ट्रंप के स्पष्ट तिरस्कार और वैश्विक जलवायु परिवर्तन संबंधी चिंताओं के प्रति उनकी उपेक्षा का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप का अपना रिकॉर्ड ही उनके खिलाफ जा सकता है.

फिर भी, अमेरिकी राष्ट्रपति अपने पहले कार्यकाल से ही बार-बार नोबेल के मामले में सुर्खियां बटोरते रहे हैं, और उन्होंने पिछले महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था, ”हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए.” कोई व्यक्ति खुद को नामांकित नहीं कर सकता.

ट्रंप के दावे और पिछले बड़े-बड़े नामांकन उन्हें सट्टेबाजों की पसंदीदा सूची में एक ब्लॉकबस्टर नाम बनाते हैं. लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नॉर्वे की संसद द्वारा नियुक्त पांच सदस्यीय नोबेल समिति की बंद दरवाजों के पीछे होने वाली बैठक में उनका नाम चर्चा में आया भी या नहीं.

अमेरिका के भीतर और विदेशों में राजनेताओं द्वारा 2018 से ट्रंप को कई बार नामांकित किया गया है. अमेरिकी सांसद क्लाउडिया टेनी (रिपब्लिकन-न्यूयॉर्क) ने भी दिसंबर में उनका नाम आगे ब­ढ़ाया था. टेनी के कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी. उन्होंने अब्राहम समझौते कराने के लिए ट्रंप का नाम ब­ढ़ाया, जिसने 2020 में इजराइल और कई अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाया.
इस वर्ष इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और पाकिस्तान सरकार द्वारा किए गए नामांकन 2025 के पुरस्कार के लिए एक फरवरी की समय सीमा के बाद हुए.

ट्रंप ने बार-बार कहा है कि वह पुरस्कार के ‘हकदार’ हैं और वह दावा करते हैं कि उन्होंने ‘सात युद्ध समाप्त’ किए हैं. पिछले हफ्ते, उन्होंने आठवें युद्ध को समाप्त करने की संभावना का संकेत दिया था बशर्ते इजराइल और हमास गाजा में लगभग दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से उनकी शांति योजना पर सहमत होते हैं.

नोबेल पुरस्कार विजेताओं का कहना है कि समिति त्वरित कूटनीतिक जीत की बजाय निरंतर, बहुपक्षीय प्रयासों को प्राथमिकता देती है. हेनरी जैक्सन सोसाइटी के इतिहासकार और अनुसंधानकर्ता थियो जेनोउ ने कहा कि ट्रंप के प्रयास अभी तक दीर्घकालिक साबित नहीं हुए हैं.

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार विजेताओं के नाम जारी करने के साथ शुरू हुई. मंगलवार को भौतिकी और बुधवार को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा की गई. बृहस्पतिवार को साहित्य के पुरस्कार की घोषणा के बाद अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार विजेता की घोषणा सोमवार को की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleधर्म आधारित राष्ट्र पाकिस्तान प्रासंगिक बना हुआ है: मनीष तिवारी
Next Article प्रक्रिया 25 जनवरी 2022 से पहले शुरू हुई तो कानून के तहत आयुसीमा लागू नहीं होगी: न्यायालय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.