राष्ट्रवाणी: रायपुर:आज रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडोटोरियम में राष्ट्रीय हाथकरधा दिवस आयोजित हुआ जहां इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित फैशन शो में एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला, जब सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित (आत्मसमर्पित)

बेटियों ने मिस इंडिया ईस्ट अनुष्का सोन के साथ छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों में रैंप वॉक कर बदलाव, आत्मसम्मान और नए विश्वास की मिसाल पेश की। जिसमें आत्मा समर्पित बेटियां पुनेम देवे,माड़वी देवे,माड़वी माल्ले,मिडियम गांगी, कुमारी माड़वी नान्दनी, कुमारी डोंडी रामे,कुमारी माड़काम भीमे,कुमारी पोड़ियाम राजे,कुमारी पुनेम ज्योति, कुमारी हिड़मे मारकाम शामिल हुईl यह केवल एक फैशन शो नहीं, बल्कि हिंसा से विकास, भय से विश्वास और भटके हुए जीवन से सम्मानजनक भविष्य की ओर बढ़ते नए छत्तीसगढ़ की सशक्त अभिव्यक्ति है। ये छत्तीसगढ़ में पहला अवसर था जब ग्रामोद्योग विभाग की पहल पर सुकमा के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने अपनी प्रतिभा को राजधानी रायपुर के एक बड़े मंच पर दिखाया …. ग्रामोद्योग विभाग की इस पहल की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं मंच पर आकर उन पुनर्वासित बेटियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया…

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version