Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»विश्व चैंपियनशिप: दीपिका पदक जीतने की कोशिश करेंगी, गाथा भारत की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगी
Sports

विश्व चैंपियनशिप: दीपिका पदक जीतने की कोशिश करेंगी, गाथा भारत की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विश्व चैंपियनशिप: दीपिका पदक जीतने की कोशिश करेंगी, गाथा भारत की अगली पीढ़ी का नेतृत्व करेंगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ग्वांगजू: अपने करियर के अंतिम पड़ाव में अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी एक बार फिर विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने की कोशिश करेंगी जिसमें भारत 15 साल की गाथा खडके की अगुआई में अगली पीढ़ी का प्रदर्शन करने को तैयार है।

पुणे की गाथा ने राष्ट्रीय ट्रायल्स में चमकदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार से शुरू हो रहे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सीनियर टीम में अपनी जगह पक्की की। अनुभवी दीपिका और अंकिता भकत के साथ गाथा की उपस्थिति ने अतीत और भविष्य की तीरंदाजों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर प्रतिस्पर्धा करने का मंच तैयार कर दिया है।

ट्रायल्स में अव्वल रहीं दीपिका के साथ अंकिता और गाथा ने भारत की तीन सदस्यीय रिकर्व महिला टीम बनाई।
गाथा ने जुलाई में मैड्रिड में पदार्पण किया था और चीनी ताइपे की ओलंपियन और विश्व कप पदक विजेता चिउ यी-ंिचग को हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। उनका अंतिम-16 में पहुंचना इस प्रतियोगिता में भारतीय महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा जिससे वह दीपिका और अंकिता से आगे हो गईं।

वहीं मां बनने के बाद 31 वर्षीय दीपिका के लिए विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने का एक और मौका है क्योंकि ओलंपिक के साथ यह पदक भी उनकी कैबिनेट में नहीं है। 2011 में पहली बार हिस्सा लेने बाद से इस सबसे प्रतिष्ठित भारतीय तीरंदाज ने केवल टीम रजत पदक (2011, 2015) जीते हैं लेकिन कोई व्यक्तिगत पदक नहीं जीता है। यह उनकी छठी विश्व चैंपियनशिप होगी।

अंकिता महिला टीम की तीसरी सदस्य हैं जिन्होंने दो साल पहले र्बिलन विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था लेकिन पहले ही दौर में बाहर हो गई थीं। भारतीयों के सामने दक्षिण कोरिया की कड़ी चुनौती होगी जिसकी अगुआई तोक्यो ओलंपिक चैंपियन एन सान तथा मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज लिम सि‘ोन कर रही हैं।

महिला रिकर्व में कोरियाई टीम प्रबल दावेदार हैं और यह देखना होगा कि क्या भारतीय उनकी बाधा पार कर पाते हैं। पुरुष रिकर्व में धीरज बोम्मादेवरा, नीरज चौहान और राहुल के साथ भारत की अगुवाई करेंगे। कभी देश की सबसे उज्ज्वल ओलंपिक उम्मीद माने जाने वाले धीरज एशियाई खेलों और पेरिस ओलंपिक के बाद आशाओं पर खरे नहीं उतर पाए हैं लेकिन ग्वांगजू में उनके पास वापसी का मौका है।

पुरुष टीम डेन बॉश 2019 के रजत पदक की बराबरी करने की उम्मीद करेगी जो रिकर्व तीरंदाजी में भारत का आखिरी पोडियम स्थान था। इस प्रतियोगिता में भारत को सबसे बड़ी सफलता कंपाउंड वर्ग में मिली है जिसमें पिछले चरण में ओजस देवताले और अदिति स्वामी ने क्रमश: पुरुष और महिला दोनों वर्गों में व्यक्तिगत चैंपियन बनकर इतिहास रचा था।

लेकिन इस बार दोनों ही क्वालीफाई करने में असफल रहे जिससे इस बार दारोमदार पुरुष वर्ग में प्रथमेश फुगे, अमन सैनी और ऋषभ यादव जैसे खिलाड़ियों पर होगा। वहीं महिला टीम की कमान अनुभवी ज्योति सुरेखा वेन्नम संभालेंगी जो अब भी विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की तलाश में हैं। वेन्नम के नाम तीन विश्व पदक – रजत (यांकटन 2021) और कांस्य (डेन बॉश 2019, र्बिलन 2023)- हैं। उनके साथ परनीत कौर और युवा पृथिका प्रदीप भी होंगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

रिकर्व पुरुष: धीरज बोम्मदेवरा, नीरज चौहान, राहुल

रिकर्व महिला: दीपिका कुमारी, अंकिता भकत, गाथा खडके

कंपाउंड पुरुष: प्रथमेश फुगे, अमन सैनी, ऋषभ यादव

कंपाउंड महिला: परनीत कौर, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनई मैडम…नया सर.. युक्ति युक्तकरण से स्कूलों में पढ़ाई हुई बेहतर
Next Article लगता है हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है: ट्रंप
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.