बेंगलुरु: केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने बुधवार को कहा कि दुनिया में वितरण का कोई भी अन्य माध्यम भारतीय डाक जितना व्यापक या गहराई तक फैला नहीं है।

सिंधिया ने डाक कर्मचारियों से वस्तुओं को लाने-ले जाने की सुविधा मुहैया कराने वाला (लॉजिस्टिक) दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बनने दिशा में काम करने का भी आग्रह किया। उन्होंने बेंगलुरु के के.पी. पुत्तन चेट्टी टाउन हॉल में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय डाक विभाग के कश्मीर से कन्याकुमारी और भरूच से तवांग तक 1.64 लाख कार्यालय हैं।’’

केंद्रीय संचार मंत्री ने कहा कि हालांकि डाकघरों में हाथ में पकड़े जा सकने वाले उपकरणों समेत आधुनिक उपकरण और दर्पण (नए भारत के लिए ग्रामीण डाकघरों का डिजिटल उन्नयन) जैसी परियोजनाएं हैं लेकिन डाक कर्मचारियों को वास्तविक बदलाव लाने के लिए अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज, हमारे पास दुनिया का सबसे बड़ा ‘लॉजिस्टिक’ संगठन बनने की क्षमता है। हमारे अलावा किसी और के पास ऐसा करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन नहीं हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अग्रणी रहें। इसका मतलब है कि हमें नवोन्मेष करने की जरूरत है। हमें उत्पादकता के बारे में सोचना होगा।’’

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version