Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा
Blog

विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा

atulpradhanBy atulpradhanJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विश्व पर्यावरण दिवस पर मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर लगाया सिंदूर का पौधा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहपस्पतिवार को अपने आवास पर सिंदूर का एक पौधा लगाया जो उन्हें 1971 के युद्ध के दौरान उल्लेखनीय साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने भेंट किया था।

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘आॅपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। इस आॅपरेशन के मद्देनजर इस पौधे को लगाने का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था।

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नयी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।’’
प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं से वादा किया था कि वह अपने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर यह पौधा लगाएंगे। मोदी ने कहा, ‘‘यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।’’

पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए थे जिसके बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।

भारतीय पक्ष ने हवाई अड्डों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों और रडार स्थलों सहित कई प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाकर पाकिस्तानी हमलों का कड़ा जवाब दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 10 मई को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच भूमि, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की सैन्य कार्रवाइयों को रोकने को लेकर सहमति बन गई है।

पहलगाम हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाने से पहले उनकी धार्मिक पहचान पूछी थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। ंिसदूर पारंपरिक रूप से विवाहित ंिहदू महिलाओं द्वारा लगाया जाता है जिसका भारतीय परंपरा के अनुसार वैवाहिक जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि वैश्विक जलवायु की सुरक्षा के लिए प्रत्येक देश को स्वार्थ से ऊपर उठना होगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की विषय वस्तु प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है और भारत पिछले चार-पांच साल से इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

मोदी ने कहा कि संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने और टिकाऊ जीवनशैली अपनाने की वकालत करने वाला ‘मिशन लाइफ’ दुनिया भर में एक जन आंदोलन बन रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों ने अपने दैनिक जीवन में अपशिष्ट कम करने, पुन? उपयोग करने और पुनर्चक्रण के मंत्र को अपनाया है।

मोदी ने पृथ्वी की रक्षा करने और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की रक्षा करने और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने की दिशा में अपने प्रयासों को और तेज करें। मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 1973 से पांच जून को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, टंग-कुक नए चेहरे, वोक्स की वापसी
Next Article चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर क्रिकेट जगत ने जताया शोक
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.