राष्ट्रवाणी, 29 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी विवेक आचार्य (2006 बैच) की सेवाएं पर्यटन मंडल से वापस लेते हुए उन्हें वन विभाग में पदस्थ किया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 29 अगस्त को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक ESTB-2396/2026/GAD-2 दिनांक 18 अगस्त 2026 के तहत विवेक आचार्य, भा.व.से. (2006), जो वर्तमान में प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल, रायपुर के पद पर कार्यरत थे, की सेवाएं वन विभाग को वापस लौटाई गई हैं।
राज्य शासन ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक कार्यकारी संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जनक प्रसाद पाठक के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी आदेश में विवेक आचार्य की नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है।
