Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»वोटर अधिकार यात्रा पहुंची नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज; राहुल और तेजस्वी ने चुनाव आयोग-BJP पर बोला हमला
Country

वोटर अधिकार यात्रा पहुंची नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज; राहुल और तेजस्वी ने चुनाव आयोग-BJP पर बोला हमला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वोटर अधिकार यात्रा पहुंची नवादा, हिसुआ और वारिसलीगंज; राहुल और तेजस्वी ने चुनाव आयोग-BJP पर बोला हमला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नवादा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत नवादा जिले के हिसुआ, नवादा और वारिसलीगंज पहुंचे। गया-नवादा बॉर्डर (तुंगी) से प्रवेश करते ही महागठबंधन नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

नवादा के भगत सिंह चौक पर आयोजित जनसभा में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के बहाने गरीबों के वोट काटे जा रहे हैं। चुनाव आयोग और भाजपा की साझेदारी से वोट चोरी हो रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि किसान सुबोध कुमार ने लोकसभा चुनाव में मतदान किया और पोलिंग एजेंट भी रहे, लेकिन अब उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पहले आपका वोटर आईडी छीना जाएगा, फिर राशन कार्ड और अंत में जमीन। यह देश अडानी-अंबानी का नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों का है।

तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर जीवित लोगों को मृत घोषित कर रहे हैं। यह बीस साल की खटारा सरकार अब और नहीं चलेगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि एक बिहारी सब पर भारी। मोदी जी, हम तो खैनी में ही चुना रगड़ देते हैं। तेजस्वी ने बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की बदहाल स्थिति पर एनडीए सरकार को घेरा और राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और पूर्व विधायक कौशल यादव भी मौजूद थे। महागठबंधन की इस वोटर अधिकार यात्रा से नवादा की सियासत गरमा गई है। वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों से चुनाव आयोग कटघरे में है। भारी भीड़ और उत्साह ने राहुल-तेजस्वी के हमले को और धार दी। यात्रा वारिसलीगंज के बाद बरबीघा विधानसभा क्षेत्र की ओर बढ़ेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार; राधाकृष्णन को देंगे चुनौती
Next Article Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान, गिल उपकप्तान, बुमराह भी खेलेंगे…
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.