Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू जियानचाओ को हिरासत में लिया गया
International

वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू जियानचाओ को हिरासत में लिया गया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 10, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वरिष्ठ चीनी राजनयिक लियू जियानचाओ को हिरासत में लिया गया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीजिंग. चीन में सत्तारूढ. कम्युनिस्ट पार्टी के विदेश संबंध विभाग के प्रमुख वरिष्ठ राजनयिक लियू जियानचाओ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. समाचार पत्र ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने रविवार एक खबर में यह दावा किया. सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि 61 वर्षीय वरिष्ठ राजनयिक को जुलाई के अंत में विदेश यात्रा से बीजिंग लौटने के बाद पूछताछ के लिए ले जाया गया था. हालांकि, अभी तक उनकी हिरासत की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री लियू को भावी विदेश मंत्री माना जा रहा है और उनके राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ घनिष्ठ संबंध हैं. यहां की आधिकारिक मीडिया के अनुसार, लियू ने उस सीपीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जो 28 जुलाई को दक्षिण अफ्रीका में ‘लिबरेशन मूवमेंट समिट’ में शामिल हुआ था.  इस महीने के अंत में चीन के तियानजिन शहर में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से पहले लियू की हिरासत की खबर से चीनी आधिकारिक और राजनयिक हलकों में खलबली मच गई. दस सदस्यीय एससीओ का शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से एक सितम्बर तक आयोजित होगा.

सीपीसी के अंतरराष्ट्रीय विभाग के मंत्री के रूप में, लियू ने चीन की विदेश नीति पर काफी प्रभाव डाला, हालांकि वांग यी विदेश मंत्री हैं.
लियू उन शीर्ष अधिकारियों में से एक थे जिनसे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 14 जुलाई को यहां अपनी यात्रा के दौरान मुलाकात की थी और पिछले साल रूस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई बैठक के बाद संबंधों की प्रगति पर चर्चा की थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमेरिकी शुल्क के बाद सोचना होगा कि सस्ता रूसी तेल फायदेमंद है या नहीं: अभिजीत बनर्जी
Next Article रॉबर्ट वाद्रा ने टालमटोल भरे जवाब दिए, जिम्मेदारी मृत सहयोगियों पर डाली: ईडी का आरोपपत्र में दावा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.