Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव ओबीसी आरक्षण के लिए अग्निपरीक्षा जैसा होगा: रेवंत रेड्डी
Country

वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव ओबीसी आरक्षण के लिए अग्निपरीक्षा जैसा होगा: रेवंत रेड्डी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniJuly 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव ओबीसी आरक्षण के लिए अग्निपरीक्षा जैसा होगा: रेवंत रेड्डी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को कहा कि 2029 का लोकसभा चुनाव देश में ओबीसी आरक्षण के लिए एक अग्निपरीक्षा की तरह होगा. उन्होंने केंद्र से ओबीसी आरक्षण की सीमा बढ़ाने और राज्य के जातिगत सर्वेक्षण के अनुसार, उनके लिए 42 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए तेलंगाना मॉडल अपनाने का अनुरोध किया.

रेड्डी ने यहां अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह विभिन्न राजनीतिक दलों से समर्थन मांगने और केंद्र पर दबाव बनाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं कि वह जातिगत सर्वेक्षण के तेलंगाना मॉडल के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को अधिक आरक्षण प्रदान करें ताकि शिक्षा, स्थानीय निकायों, स्वास्थ्य और विकास में उनके लिए आरक्षण की सीमा 42 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सके.

रेड्डी कांग्रेस नेतृत्व और सांसदों को तेलंगाना सरकार द्वारा 2024 से 2025 तक किए गए जातिगत सर्वेक्षण के बारे में अवगत कराने के लिए दिल्ली में हैं. जातिगत सर्वेक्षण के बाद तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया गया था. रेड्डी ने कहा, ”हम, सरकार और तेलंगाना के सांसदों की ओर से, बृहस्पतिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करेंगे और उन्हें तेलंगाना में हुई जातिगत जनगणना के बारे में जानकारी देंगे.”

उन्होंने कहा, ”हमने यह प्रक्रिया चार फरवरी, 2024 को शुरू की थी और चार फरवरी, 2025 को पूरी की. हमने हर साल चार फरवरी को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. हमने सतर्कतापूर्वक वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया है और रोजगार तथा स्थानीय निकाय चुनावों में 42 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण प्रदान करने के लिए एक प्रस्ताव और विधेयक पारित किया है.” रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार ने राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को दो विधेयक भेजे हैं, लेकिन केंद्र सरकार पिछले कई महीनों से उन पर कार्रवाई नहीं कर रही है.

उन्होंने कहा कि क्योंकि संसद के मानसून सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही चल रही हैं, इसलिए वह अपने मुद्दे उठाने के लिए यहां आए हैं. उन्होंने कहा, ”हम राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से लोकसभा और राज्यसभा दोनों में हमारी मदद करने का आग्रह करेंगे. हम अपने सांसदों को तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण के लिए अपनाई गई प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे.” रेड्डी ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे समुदाय और जाति के लिए है, क्योंकि यह 100 वर्षों के बाद आया है और ओबीसी समुदायों के सदस्यों को इस तरह के आरक्षण की आवश्यकता है.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा, ”मजबूरी में भारत सरकार इस जातिगत जनगणना को स्वीकार करने के लिए सहमत हुई है और हम (नरेन्द्र) मोदी सरकार को आगे का रास्ता दिखाएंगे और पथप्रदर्शक के रूप में काम करेंगे.” रेड्डी ने कहा कि वे संसद के बजट सत्र के दौरान दिल्ली आए थे, जंतर-मंतर पर ओबीसी आरक्षण के समर्थन में धरना दिया था और कई दलों और सांसदों से समर्थन मांगा था. उन्होंने कहा, ”हम अब भी उनका समर्थन मांगेंगे.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तान भारत के साथ ‘सार्थक वार्ता’ के लिए तैयार : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
Next Article रायगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में एक बालक समेत तीन की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.