मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए दिसंबर में भारत आएंगे, जिसकी तैयारियां “जोर-शोर से” जारी हैं. रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने बृहस्पतिवार ने यह जानकारी दी. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने एक साक्षात्कार में कहा, “हां, हमने राष्ट्रपति की भारत यात्रा की समय-सीमा तय कर ली है. यात्रा नए साल की शुरुआत से पहले होगी.” पेसकोव ने कहा, “यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं.” रूसी राष्ट्रपति ने आखिरी बार 2021 में नयी दिल्ली का दौरा किया था.

भारत और रूस के बीच एक व्यवस्था है जिसके तहत भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा के लिए हर साल एक शिखर सम्मलेन आयोजित करते हैं. अब तक, भारत और रूस में बारी-बारी से 22 वार्षिक शिखर वार्ता हो चुके हैं.
पिछले साल जुलाई में, प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक शिखर वार्ता के लिए मॉस्को गए थे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version