दुर्ग, 01 सितंबर 2026। रायपुर में 2 सितंबर को प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को देखते हुए दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों से वाहनों का डायवर्सन किया जाएगा।
राजनांदगांव की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंजोरा से डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए अंजोरा बाईपास- पुलगांव चौक- अंडा- रिसामा- मचांदुर- गाड़ाडीह- मर्रा- फुंडा- पाटन- तरीघाट होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
इसी तरह सिरसा गेट चौक से मध्यम एवं छोटे वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। इन वाहनों के लिए सिरसा गेट चौक- अंडरब्रिज- सिरसा कला- औरी- अमलीडीह- मोतीपुर- पाटन- तरीघाट होते हुए रायपुर का रूट रहेगा।
बालोद की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अंडा से डायवर्ट किया जाएगा। इनके लिए अंडा- रिसामा- मचांदुर- गाड़ाडीह- मर्रा- फुंडा- पाटन- तरीघाट होते हुए रायपुर जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है।
वहीं धमधा/अहिवारा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अहिवारा- मुरमुंदा चौक- ओटेबंद- गुधेली- बाना- कंकारका- पाथर्डीह- उरला (रायपुर) मार्ग से डायवर्सन किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने BSP प्लांट तथा हथखोज/ट्रांसपोर्ट नगर से निकलने वाले भारी वाहनों को भी 2 सितंबर की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रायपुर की ओर नहीं जाने की अपील की है।
VVIP कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्सन मार्गों का उपयोग करने तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
