राष्ट्रवाणी: दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस वहीदा रहमान आने वाले समय में पर्दे पर पुतलीबाई का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। वहीदा रहमान की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स) महात्मा गांधी की बायोपिक में वेटरन एक्ट्रेस की एंट्री वहीदा रहमान पर्दे पर निभाएंगी पुतलीबाई का किरदार मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म में नजर आएंगी वहीदा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को लेकर अहम खबर सामने आ रही है। अभिनेता मनोज बाजपेयी की महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म में वहीदा की एंट्री हो गई है और वह पर्दे पर बापू की मां पुतलीबाई का किरदार निभाती दिखेंगी। पिछले काफी समय से सिर्फ चुनिंदा फिल्में कर रहीं अभिनेत्री वहीदा रहमान अब सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म में नजर आएंगी।
यह फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के 21 महत्वपूर्ण दिनों की कहानी पर आधारित है। जिसमें अभिनेता मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आएंगे। मुल्क और थप्पड़ फिल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है।
फिलहाल इस फिल्म का नाम गांधी एंड माई मदर बताया जा रहा है। फिल्म में वहीदा रहमान, महात्मा गांधी की मां पुतलीबाई की भूमिका में निभाएंगी। वहीदा जैसी अनुभवी अभिनेत्री के साथ काम करने को लेकर निर्देशक सुधीर भी काफी उत्साहित हैं।
उनका कहना है- मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि वहीदा जी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। उनकी प्यासा, साहिब बीबी और गुलाम, कागज के फूल और गाइड जैसी फिल्मों से मेरा बहुत गहरा और व्यक्तिगत जुड़ाव रहा है। मैं ये फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं।
मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि इन मशहूर फिल्मों की अभिनेत्री अब मेरे निर्देशन में बन रहे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वहीदा रहमान के शानदार करियर पर नजर डालें तो उन्हें भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘दादा साहब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किये जाने के अलावा उनकी फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ (1971) में शानदार एक्टिंग के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी दिया जा चुका है।
वहीदा रहमान ने इंडस्ट्री को ‘गाइड’, ‘प्यासा’, ‘कागज के फूल’, ‘तीसरी कसम’ और ‘खामोशी’ जैसी सदाबहार फिल्मों की सौगात दी है। गौर किया जाए मनोज बाजपेयी और वहीदा रहमान की इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट के बारे में तो अभी मेकर्स की तरफ से इस मामले का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि ये मूवी अगले साल 2027 तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा सकती है।
