राष्ट्रवाणी: सेंट्रल रेलवे 1 से 31 अक्टूबर तक ‘टिकट चेकिंग अभियान’ चलाएगा, जिसके तहत यात्रा के दौरान ओरिजिनल आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। 1 अक्टूबर से रेलवे का नया नियम! (Image Source: एआई-Generated) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।

फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और ज्यादातर लोग ट्रेन से अपने घर जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि, अगर आप भी इस अक्टूबर के महीने में ट्रेन का सफर करने वाले हैं, तो आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल, सेंट्रल रेलवे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक एक खास ‘टिकट चेकिंग अभियान’ चलाने जा रहा है।

आइए डिटेल में समझाते हैं कि रेलवे के ये नए नियम क्या हैं और आपको सफर से पहले किन बातों का ध्यान रखना है। इस अभियान का सबसे बड़ा नियम है ‘वन टिकट, वन ओरिजिनल आईडी’। रेलवे के अधिकारियों ने साफ कहा है कि अब सफर के दौरान सिर्फ टिकट होना ही काफी नहीं है, बल्कि आपके पास अपना ओरिजिनल पहचान पत्र भी होना चाहिए।

मान लीजिए कि आपने अपने परिवार के चार लोगों के लिए एक ही टिकट बुक किया है, तो उन चारों में से कम से कम किसी एक व्यक्ति के पास उसका ओरिजिनल आईडी कार्ड होना बहुत जरूरी है। अगर चेकिंग के समय असली आईडी नहीं दिखा पाए, तो टीटीई उस टिकट पर यात्रा कर रहे सभी लोगों को बिना टिकट मान सकता है और आप पर जुर्माना लग सकता है।

क्या आप किसी खास कोटे या कंसेशन पर सफर कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपनी पात्रता साबित करने वाले सभी दस्तावेज ओरिजिनल ही साथ रखने होंगे। इसके अलावा, जो लोग रेलवे के ई-पास या पीटीओ का इस्तेमाल करके यात्रा करते हैं, उन्हें भी अपना असली पहचान पत्र दिखाना होगा।

उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि ट्रेन में बैठने से पहले उनका ई-पास संबंधित अथॉरिटी से सही तरीके से एक्सचेंज करा लिया गया हो। यह चेकिंग अभियान सिर्फ स्लीपर या एसी कोच तक सीमित नहीं है। अगर आप जनरल डिब्बे में सफर कर रहे हैं, तो वहां भी चेकिंग स्टाफ टिकटों की असलियत जांचेगा।

जरूरत पड़ने पर रेलवे अधिकारी टीटीई ऐप की मदद से किसी भी टिकट को तुरंत वेरिफाई कर सकते हैं। सेंट्रल रेलवे के अनुसार, इस पूरे महीने चलने वाले अभियान का सीधा मकसद सिस्टम में होने वाली धोखाधड़ी को खत्म करना है। इसके मुख्य कारण हैं: रेलवे ने उन दस्तावेजों की एक लिस्ट भी दी है, जिन्हें आप सफर के दौरान अपनी पहचान साबित करने के लिए दिखा सकते हैं।

इनमें से कोई भी एक ओरिजिनल आईडी काम आ जाएगी: इसलिए, घर से निकलते समय अपने लगेज के साथ-साथ अपनी असली आईडी रखना बिल्कुल न भूलें, ताकि त्योहार के दिनों में आपका सफर बिना किसी टेंशन के आराम से कट सके।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version