West Asia Crisis: संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी-इस्राइली हवाई हमले के दौरान ईरान के नतांज परमाणु संवर्धन स्थल को ‘हाल ही में कुछ नुकसान’ हुआ है। संस्था ने बताया कि इससे किसी भी प्रकार के विकिरण संबंधी परिणाम की उम्मीद नहीं है। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि क्षति परमाणु स्थल के भूमिगत हिस्से में स्थित ‘प्रवेश भवनों’ पर केंद्रित थी।
ईरान में मृतकों की संख्या 787 तक पहुंची
ईरान में अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 787 हो गई है, यह जानकारी सरकारी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट के हवाले से दी है।


