राष्ट्रवाणी: मुकेश अंबानी की जियो 1600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन के साथ भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाएगी, जिससे दूरदराज के …और पढ़ें जियो 1600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन बनाएगा। दूरदराज के गांवों, द्वीपों और समुद्री क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। ग्रामीण इलाकों के लिए ‘डायरेक्ट-टू-डिवाइस कॉलिंग’ सुविधा देगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो (Mukesh Amb Jio) अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो लगभग 1,600 सैटेलाइट्स के एक नेटवर्क पर काम कर रहा है और पूरे भारत में 23 ग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना बना रहा है।

अंबानी की कंपनी उन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहती है जहां जमीन पर नेटवर्क रखना मुश्किल है। जियो की यह योजना ऐसे समय में आई है जब दुनिया के सबसे बड़े अरबपति एलन मस्क की स्टारलिंक अभी भी देश में कमर्शियल सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी बाकी मंजूरियों का इंतजार कर रही है।

जियो ने नई दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 में अपने सैटेलाइट कनेक्टिविटी विजन को पेश किया। कंपनी ने सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी के बैनर तले अपनी आगामी योजना की जानकारी दी। जियो द्वारा इंडिया मोबाइल कांग्रेस में पेश किए प्लान में लगभग 1600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट्स के प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन को दिखाया गया है।

डिस्प्ले के अनुसार, जियो का विजन पूरी वैल्यू चेन को भारत के भीतर रखना है, जिसमें डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग से लेकर लॉन्च, डिप्लॉयमेंट और ऑपरेशन्स तक सब कुछ शामिल है। कंपनी का कहना है कि उसका बड़ा मकसद जमीन और समुद्र, दोनों ही इलाकों में कनेक्टिविटी देना है। जियो को उम्मीद है कि दूर-दराज के गांवों, द्वीपों और सीमावर्ती इलाकों में सैटेलाइट कनेक्टिविटी बहुत काम आएगी।

इससे कनेक्टिविटी 6,00,000 से ज्यादा गांवों तक पहुंचेगी। Jio अपने सैटेलाइट नेटवर्क को एक अलग कनेक्टिविटी सिस्टम के तौर पर देखने के बजाय, इसे अपने मौजूदा मोबाइल और फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ने की योजना बना रहा है। इस प्रस्तावित नेटवर्क का इस्तेमाल कंपनियों और दूर-दराज के इलाकों के साथ-साथ एविएशन, समुद्री ऑपरेशन्स, सरकारी कामों, डिफेंस और आपदा के समय मदद के लिए किया जा सकता है।

Jio ने अपने विजन में ग्रामीण इलाकों के लिए ‘डायरेक्ट-टू-डिवाइस कॉलिंग’ की सुविधा भी शामिल की है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version