राष्ट्रवाणी: चेहरे पर हल्के-फुल्के बाल होना महिलाओं में बिल्कुल सामान्य है. लेकिन जब ऊपरी होंठ, ठुड्डी या चेहरे पर बाल अचानक ज्यादा मोटे, काले और घने होने लगें, तो यह कई महिलाओं के लिए चिंता का कारण बन जाता है. खासकर ऊपरी होंठ के ऊपर बाल ज्यादा नजर आने पर इसे आम बोलचाल में मूंछ कहा जाता है. ऐसे बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर थ्रेडिंग, वैक्सिंग या रेजर का सहारा लेती हैं. लेकिन अगर बाल बार-बार लौट रहे हैं या पहले के मुकाबले में तेजी से बढ़ रहे हैं, तो सिर्फ उन्हें हटाना काफी नहीं है. इसके पीछे शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव या किसी अन्य कारण को समझना भी जरूरी होता है. जानिए इसके पीछे की वजह. महिलाओं के चेहरे पर अनचाहे मोटे और गहरे बालों को मेडिकल भाषा में Hirsutism कहा जाता है. इसमें पुरुषों में आमतौर पर दिखाई देने वाले पैटर्न जैसे ऊपरी होंठ, ठुड्डी, छाती या पेट पर मोटे बाल बढ़ते हैं. इसकी एक बड़ी वजह एंड्रोजन हार्मोन का बढ़ना या शरीर का इन हार्मोनों के प्रति ज्यादा संवेदनशील होना होता है. कुछ महिलाओं में यह समस्या हेरिडिटी भी होती है. कई लोगों को लगता है कि चेहरे के बाल शेव करने से वे पहले से ज्यादा मोटे या काले हो जाते हैं. असल में रेजर बाल को त्वचा की सतह से काटता है, जिससे दोबारा निकलने वाला बाल कुछ समय के लिए ज्यादा मोटा या खुरदुरा दिखाई दे सकता है, लेकिन शेविंग बालों की जड़ या उसकी प्राकृतिक मोटाई को नहीं बदलती. वहीं ऊपरी होंठ के बाल हटाने के लिए थ्रेडिंग, वैक्सिंग, फेस रेजर या हेयर-रिमूवल क्रीम जैसे विकल्प इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है. अगर आप चेहरे के बालों से लंबे समय तक छुटकारा पाना चाहती हैं, तो लेजर हेयर रिमूवल एक बेहतर विकल्प हो सकता है. इसमें बालों के फॉलिकल को लेजर ऊर्जा से टारगेट किया जाता है और कई सेशन्स के बाद बालों की ग्रोथ काफी कम हो जाती है. हालांकि यह केवल हेयर ग्रोथ को कम करने के लिए होता है. वहीं इलेक्ट्रोलिसिस भी लंबे समय तक बालों को हटाने का एक विकल्प है. इसमें अलग-अलग हेयर फॉलिकल को इलेक्ट्रिक करंट की मदद से ट्रीट किया जाता है. अगर चेहरे पर बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगे, आवाज भारी होने लगे, पीरियड्स में बड़ा बदलाव आए, सिर के बाल तेजी से झड़ें या मुंहासे और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं साथ दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है. डर्मेटोलॉजिस्ट या गायनेकोलॉजिस्ट से मिलना बेहतर होता है. ऐसे में यदि कोई हार्मोनल समस्या मिलती है, तो उसका इलाज हो सकता है. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. Check out below Health Tools-Calculate Your Body Mass Index ( BMI ) Calculate The Age Through Age Calculator जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. ट्रैवल उनका इंटरेस्ट एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version