Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Women’s World Cup Points Table: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें भारत का किस टीम से हो सकता है मुकाबला
Sports

Women’s World Cup Points Table: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें भारत का किस टीम से हो सकता है मुकाबला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 24, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Women’s World Cup Points Table: सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें भारत का किस टीम से हो सकता है मुकाबला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Womens World Cup 2025 Points Table: महिला वनडे विश्व कप का ग्रुप चरण अब अपने अंतिम दौर में है और सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया है। भारत ने गुरुवार को न्यूजीलैंड से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लगातार तीन हार के बाद भारत को मिली जीत
भारत ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बारिश ने खलल डाली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 49 ओवर में तीन विकेट खोकर 340 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो एक बार फिर बारिश आई और डीएलएस पद्धति के तहत उन्हें 44 ओवरों में 325 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट पर 271 रन ही बना सकी। इस तरह हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम को लगातार तीन मैचों में हार के बाद आखिरकार जीत मिली। यह जीत उसके लिए खास रही क्योंकि इससे वह अंतिम चार में पहुंचने में सफल रही।

भारतीय महिला टीम का अब तक का सफर
भारत ने महिला विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका को हराया था और फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी थी। लेकिन उसे दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम न्यूजीलैंड को हराकर जीत की राह पर लौटने में सफल रही। भारतीय महिला टीम ने छह में से तीन मैच जीते हैं और तीन में उसे हार मिली है। टीम फिलहाल छह अंक लेकर चौथे स्थान पर है और उसका नेट रनरेट भी +0.628 का है। भारत को अब ग्रुप चरण के आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम सेमीफाइनल से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता करना चाहेगी।

अंक तालिका का हाल
सेमीफाइनल की चार टीमें भले ही तय हो गई हैं, लेकिन अभी इस बारे में संशय जारी है कि कौन सी टीम अंतिम चार में किससे सामना करेगी। यह तय है कि भारतीय टीम चौथे स्थान पर रहेगी क्योंकि अगर वह आखिरी मैच जीत जाती है तो भी उसके आठ अंक ही होंगे, जबकि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अंक के मामले में भारत से आगे है। इंग्लैंड नौ अंक लेकर तीसरे स्थान पर है और उसका सामना अंतिम मैच में न्यूजीलैंड से होगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका का सामना शीर्ष पर चल रही ऑस्ट्रेलिया से है। अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराने में सफल रही तो उसके 11 अंक हो जाएंगे, जबकि अगर दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली तो वह 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर आ जाएगी।

पहला सेमीफाइनल मुकाबला अंक तालिका में शीर्ष और चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच होगा। यानी भारत का अंतिम चार में मुकाबला किससे होगा यह इस बात पर निर्भर करेगा कि शीर्ष पर कौन सी टीम रहती है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है और ऑस्ट्रेलिया तथा दक्षिण अफ्रीका के बीच 25 अक्तूबर को होने वाले मैच से तय होगा कि भारत का सामना किस टीम से होता है। यह तय है कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जो टीम ये मैच जीतेगी वो सेमीफाइनल में भारत से खेलेगी।

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच
पहला सेमीफाइनल मुकाबला 29 अक्तूबर को गुवाहाटी के बारसापाड़ा स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्तूबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। महिला विश्व कप का खिताबी मुकाबला दो नवंबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर : सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ का कदम, समयबद्ध छात्रवृत्ति से शिक्षा के अवसर हुए और सरल
Next Article रायपुर : मौसम और आपदा की सटीक चेतावनी के लिए शुरू हुई पहल, तीन मोबाइल ऐप बनेंगे सहायक
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.