Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»WTO के नियमों के तहत काम करता रहेगा भारत, लेकिन सुधार जरूरी : पीयूष गोयल
Blog

WTO के नियमों के तहत काम करता रहेगा भारत, लेकिन सुधार जरूरी : पीयूष गोयल

atulpradhanBy atulpradhanApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
WTO के नियमों के तहत काम करता रहेगा भारत, लेकिन सुधार जरूरी : पीयूष गोयल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत हमेशा विश्व व्यापार संगठन (WTO) के ढांचे के भीतर काम करेगा, लेकिन WTO में सुधार करना अब जरूरी हो गया है। उन्होंने यह बात नई दिल्ली में आयोजित 9वें ग्लोबल टेक्नोलॉजी समिट में कही।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली का समर्थन करता है, लेकिन “विकासशील देशों” की परिभाषा पर फिर से विचार करना होगा। उन्होंने ई-कॉमर्स, कृषि और मत्स्य पालन जैसे मुद्दों पर स्पष्ट नियम बनाने की मांग की। मत्स्य पालन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर ज्यादा मछलियान पकड़ने वाले देश खुद को सीमित नहीं करेंगे, तो उभरते हुए देशों को कभी भी निष्पक्ष मौका नहीं मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत के अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे देशों के साथ जो द्विपक्षीय व्यापार समझौते हैं, वे भी WTO के नियमों के अनुसार ही चलते हैं। पीयूष गोयल ने भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया और कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों में भारत 8 गुना बढ़ेगा। भारत की 140 करोड़ की जनसंख्या से घरेलू मांग में तेजी आएगी, जो दुनिया के लिए बड़ा अवसर है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले दो सालों में कम से कम आठ देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आ चुके हैं, जिससे दुनिया की भारत में व्यापार को लेकर रुचि साफ झलकती है। भारत की मौजूदा टैरिफ सुरक्षा नीतियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये उपाय मुख्यतः उन देशों के खिलाफ हैं जो अनुचित व्यापार करते हैं। उन्होंने भरोसे और निष्पक्षता को प्राथमिकता देने वाले देशों के साथ व्यापार साझेदारी को भारत की प्राथमिकता बताया।

चीन पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेगा। अभी भारत में चीनी निवेश बहुत कम है और पहले भी बहुत सीमित रहा है। भारत अब ईमानदार व्यापार करने वाले विकसित देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। भारत की प्रतिभा शक्ति पर चर्चा करते हुए गोयल ने बताया कि भारत में विज्ञान और तकनीक (STEM) के बहुत सारे स्नातक हैं, जिनमें 43% महिलाएं हैं। अगर किसी भी तरह का दबाव डाला गया, तो भारतीय नवोन्माता (innovators) नई और बेहतर तकनीक खुद बना लेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपीएम मोदी ने ‘वृक्ष मित्र’ दारिपल्ली रमैया के निधन पर जताया शोक, कहा- उनकी हरियाली की सोच प्रेरणादायक
Next Article म्यांमार में राहत पहुंचाने जा रहे भारतीय वायुसेना के विमान पर साइबर अटैक, पायलटों ने दिखाई सूझबूझ
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Blog

एक्सिओम-4 मिशन को 11 जून तक स्थगित किया गया : इसरो

June 9, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

फुल्टोन ने मनप्रीत का बचाव करते हुए इस्तीफा देने की धमकी दी, पर हॉकी इंडिया की बात मानी गई

January 30, 2026

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.