राष्ट्रवाणी: शाओमी ने चीन के बाद अब भारत और ग्लोबल मार्केट के लिए Xiaomi 18 प्रो सीरीज के लॉन्च को टीज किया है। Xiaomi 18 प्रो इंडिया और ग्लोबल लॉन्च Xiaomi 18 प्रो सीरीज का भारत में लॉन्च टीज किया गया। सेकेंडरी रियर डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रोसेसर।

दिसंबर में लॉन्च होने की संभावना, कीमत का खुलासा नहीं। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi 18 प्रो सीरीज चीन के बाद इंडिया में लॉन्च होने वाली है।

शाओमी ने इस फोन के इंडिया और ग्लोबल लॉन्च को टीज किया है। ये स्मार्टफोन सेकेंडरी रियर डिस्प्ले और लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 6 सीरीज प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने फिलहाल इस फोन के इंडिया लॉन्च की डेट और कीमत को लेकर कुछ भी ऑफिशियल एलान नहीं किया है।

Xiaomi India ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें कंपनी ने कमिंग सून टैग के साथ अपकमिंग स्मार्टफोन की इमेज शेयर की है। पोस्ट में ब्लू फिनिश में Xiaomi 18 प्रो स्मार्टफोन देखने को मिल रहा है।

पोस्ट से अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी फिलहाल इंडियन मार्केट में प्रो मॉडल को बिक्री के लिए उपलब्ध करवा सकता है। पिछले साल कंपनी ने Xiaomi 17 प्रो और Xiaomi 17 प्रो मैक्स दोनों स्मार्टफोन सिर्फ चीन में लॉन्च किए थे। इंडियन मार्केट में कंपनी ने Xiaomi 17 और Xiaomi 17 अल्ट्रा लॉन्च किया है।

कंपनी के लेटेस्ट टीजर से पता चलता है कि कंपनी पहली बार सेकेंडरी रियर डिस्प्ले वाले फोन को इंडिया में ला सकती है। शाओमी ने फिलहाल इंडिया लॉन्च डेट और कीमत से जुड़ी कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 18 प्रो सीरीज को भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi 18 प्रो स्मार्टफोन में 6.4-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1,120×2,436-पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स की है। इस फोन में कंपनी ने 2.7-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया है।

इसका रेजोल्यूशन 596×912-पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक की है। Xiaomi 18 प्रो स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इस फोन को 16GB तक की LPDDR5X RAM और 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 17 पर आधारित HyperOS 4 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो शाओमी के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 200 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है।

फोन के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी 18 प्रो स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C, और GPS दिया गया है। Xiaomi 18 प्रो और Xiaomi 18 प्रो मैक्स को चीन में 23 सितंबर को लॉन्च किया गया है। Xiaomi 18 प्रो को कंपनी ने CNY 5,999 (करीब 86,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

यह कीमत इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ के साथ लॉन्च किया गया है। दूसरा वेरिएंट 16GB की रैम और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 8,999 (करीब 1,29,000 रुपये) में लाया गया है। शाओमी ने इसका ट्रांसपेरेंट वर्जन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज को CNY 9,999 (करीब 1,43,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version