Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»Year Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर जुबीन गर्ग तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत
Entertainment

Year Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर जुबीन गर्ग तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 9, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Year Ender 2025: धर्मेंद्र से लेकर जुबीन गर्ग तक, कई कलाकारों के निधन से सूना हुआ फिल्मी जगत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Year Ender 2025:
धर्मेंद्र बॉलीवुड में छह दशक तक सक्रिय रहे अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। 24 नवंबर 2025 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और धर्मेंद्र ने उनके पिता का रोल निभाया है।

असरानी

इस साल दिवाली के दिन असरानी ने भी दुनिया को अलविदा कहा। फिल्म ‘शोले’ में जेलर का यादगार किरदार निभाकर मशहूर हुए कॉमेडियन और एक्टर असरानी ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। वह स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थे। असरानी ने अपने करियर में बेहतरीन कॉमिक किरदार निभाए, दर्शकों को खूब हंसाया।

सतीश शाह

टीवी और हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का भी कुछ महीने पहले निधन हुआ। 25 अक्तूबर 2025 को 74 साल की उम्र में कार्डिक अरेस्ट से उनका निधन हुआ, वह किडनी की समस्या से ग्रस्त थे। सतीश शाह ने ‘जाने भी दो यारों’ से लेकर ‘भूतनाथ’ जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया। साथ ही टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के कारण वह सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे।

सुलक्षणा पंडित

मशहूर अदाकारा और गायिका सुलक्षणा पंडित का देहांत भी 6 नवंबर 2025 को हुआ। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया से विदा ली। सुलक्षणा ने ‘उलझन’ फिल्म से अपना अभिनय सफर शुरू किया था। उन्होंने राजेश खन्ना, जितेंद्र, विनोद खन्ना, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया था। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘हेरा फेरी’, ‘अपनापन’, ‘खानदान’, और ‘वक्त की दीवार’ शामिल हैं।

कामिनी कौशल

हिंदी सिनेमा की सबसे बुजुर्ग कलाकार का तमगा हासिल कर चुकीं अदाकारा कामिनी कौशल का निधन भी 14 नवंबर 2025 को हुआ। 98 साल की उम्र में वह दुनिया से रूखसत हुईं। साल 2022 में उन्हें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था।

मनोज कुमार

इस साल की शुरुआत में भरत कुमार के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार के निधन से हिंदी सिनेमा जगत में एक सूनापन भर गया। 4 अप्रैल 2025 को उनका निधन हुआ। अपनी देशप्रेम वाली फिल्मों के लिए वह हमेशा याद किए जाते रहे हैं। ‘पूरब पश्चिम’ से लेकर ‘उपकार’ तक जैसी फिल्मों आज भी दर्शकों को पसंद है। मनोज कुमार ने एक उम्दा अभिनेता के अलावा एक बेहतरीन निर्देशक के तौर पर भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी।

ये कलाकार भी दुनिया छोड़कर चले गए

पंकज धीर:

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता पंकज धीर का भी 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। 15 अक्टूबर को कैंसर से जंग लड़ते हुए उनका देहांत हुआ।

मुकुल देव:

23 मई को 54 साल की उम्र में टीवी, फिल्म एक्टर मुकुल देव का भी निधन हुआ। वह अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। ‘कहानी घर-घर की’, ‘लव यू जिंदगी’ और ‘सीआईडी’ जैसे चर्चित टीवी शोज में मुकुल ने काम किया था। वहीं ‘सन ऑफ सरदार’, सलमान खान की ‘जय हो’, ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

अच्युत पोतदार:

आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में अच्युत पोतदार ने एक प्रोफेसर का रोल किया था। इस अभिनेता का निधन भी 90 साल की उम्र में हुआ। 18 अगस्त 2025 को उनके निधन की सूचना परिवार ने साझा की। वह ‘दबंग 2’, ‘फेरारी की सवारी’ और अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ’ जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बने थे।

मधुमती:

अक्षय कुमार की डांस गुरु और अभिनेत्री मधुमती का भी 15 अक्तूबर 2025 को निधन हो गया। मधुमती एक उम्दा ही नहीं डांसर भी थीं। मधुमती ने अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, बिंदू दारा सिंह जैसे कई एक्टर्स को डांस सिखाया था।

दया डोंगरे:

3 नवंबर 2025 को अदाकारा दया डोंगरे का भी निधन हुआ। 85 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। मराठी के अलावा उन्होंने कुछ हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। साल 1992 में वे आमिर खान और जूही चावला की फिल्म ‘दौलत की जंग’ में नजर आई थीं। एक्टिंग के अलावा वह सिंगिंग भी करती थीं।

जुबीन गर्ग:

52 साल के मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन 19 अक्तूबर को सिंगापुर में डूबने के कारण हुआ। जुबीन ने ‘या अली’ और ‘दिल तू ही बता’ जैसे मशहूर हिंदी सॉन्ग भी गाए थे। इस सिंगर की मौत की जांच भी हो रही है, इसके लिए एसआईटी की गठन राज्य सरकार ने किया था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleIPL 2026 नीलामी: 350 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी, सिर्फ दो भारतीयों का बेस प्राइस ₹2 करोड़, ग्रीन सेट-1 में
Next Article शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 436 अंक टूटा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म ‘रफ्तार’ 24 जुलाई को रिलीज होगी

March 14, 2026
Entertainment

सोनी सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में आरोपों से डगमगाती साख के बीच, क्या अन्विता जीत पाएगी अपने भाई-बहनों की कस्टडी?

March 10, 2026
Entertainment

Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

March 6, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026

बस्तर क्षेत्र में खुशहाली और शांति बहाल करने में हो रहे हैं कामयाब: CM साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.