Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»यह मेरे लिए अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का अवसर था, अच्छा महसूस कर रहा हूं: सूर्यकुमार
Sports

यह मेरे लिए अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का अवसर था, अच्छा महसूस कर रहा हूं: सूर्यकुमार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यह मेरे लिए अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर लौटने का अवसर था, अच्छा महसूस कर रहा हूं: सूर्यकुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी हाल की चोट के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि यह ब्रेक अगले महीने होने वाले एशिया कप से पहले अपने ‘सर्वश्रेष्ठ स्तर’ पर लौटने का एक मौका था. उन्हें चोट के कारण सर्जरी करानी पड़ी और छह हफ्ते के रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा.

चौंतीस साल के सूर्यकुमार ने जून में आईपीएल के अंत में पेट के दाहिने निचले हिस्से में समस्या का पता चलने के बाद म्यूनिख में स्पोर्ट्स र्हिनया की सर्जरी करवाई थी. इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में हिस्सा लिया. सूर्यकुमार अब पूरी तरह से फिट हो गए हैं और नौ सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले एशिया कप में टीम की अगुवाई करेंगे.

बीसीसीआई द्वारा मंगलवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में सूर्यकुमार ने कहा, ”मैं अभी अच्छा महसूस कर रहा हूं. पांच-छह हफ्ते हो गए हैं. यह एक अच्छी प्रक्रिया है. पिछले छह हफ्तों से अच्छी दिनचर्या है और उम्मीद है कि मैं बहुत अच्छा महसूस करूंगा.” उन्होंने कहा, ”रिहैब के दौरान सबसे जरूरी बात यह है कि आपके आस-पास अच्छे लोग हों जो आपका अच्छी तरह से मार्गदर्शन करें और पिछले दो-तीन वर्षों में मैं जब भी मैं रिहैब में था तो मैंने यही किया. मैंने इसे अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर में वापसी करने के अवसर के रूप में देखा.”

भारतीय टी20 कप्तान ने कहा, ”अगर मैं यहां छह हफ्ते, आठ हफ्ते या 12 हफ्ते के लिए होता तो मैं एक-एक हफ्ते को ध्यान में रखकर योजना बना सकता था. खुद को मानसिक रूप से उस तरह तैयार कर सकता था और बस सुविधाओं का उपयोग करता और सही दिशा में आगे बढ़ सकता था.” पहली बार अपनी चोट की गंभीरता का एहसास होने को याद करते हुए सूर्यकुमार ने कहा कि यह समस्या काफी हद तक वैसी ही थी जैसी उन्होंने पहले अनुभव की थी. सूर्यकुमार ने कहा, ”आईपीएल के अंत के करीब इसका पता चला. मुझे यह महसूस हुआ क्योंकि पिछले साल भी मुझे इसी तरह की चोट लगी थी और इसी से मुझे पता चला.” सूर्यकुमार की 2023 में टखने की और 2024 की शुरुआत में स्पोर्ट्स र्हिनया की एक और सर्जरी हुई थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए स्कूल बसों को भी इलेक्ट्रिक होना चाहिए: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
Next Article सुजुकी मोटर अगले पांच-छह साल में भारत में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी: तोशीहिरो सुजुकी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं

March 21, 2026

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.