Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Blog»यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में तीन लोगों की मौत, कीव ने रूस के अंदर घुसकर पुल को किया क्षतिग्रस्त
Blog

यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में तीन लोगों की मौत, कीव ने रूस के अंदर घुसकर पुल को किया क्षतिग्रस्त

atulpradhanBy atulpradhanJune 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन में रूस के रॉकेट हमले में तीन लोगों की मौत, कीव ने रूस के अंदर घुसकर पुल को किया क्षतिग्रस्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के शहर सुमी को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह इस बात को रेखांकित करता है कि मॉस्को का तीन साल से जारी युद्ध को रोकने का कोई इरादा नहीं है. इस बीच, यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने कहा कि उसने रूस के अंदर फिर से हमला किया है. इसके दो दिन पहले यूक्रेन ने ड्रोन के जरिये रूस के अंदर घुसकर उसके हवाई अड्डों पर भीषण हमला किया था जिसमें कई विमान नष्ट हो गए थे.

यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि तीन साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए प्रत्यक्ष शांति वार्ता में कोई प्रगति नहीं होने के एक दिन बाद उत्तर-पूर्वी शहर के केंद्र में स्थित इमारतों और एक अस्पताल पर रॉकेटों की बौछार कर दी गई. जेलेंस्की ने कहा कि सुमी पर दागे गए रॉकेटों में से एक इमारत की दीवार में घुस गया, लेकिन विस्फोट नहीं हुआ. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”इस युद्ध को समाप्त करने से जुड़ी रूस की इच्छा के बारे में आपको बस इतना ही जानना चाहिए.” उन्होंने कहा, ”यह स्पष्ट है कि वैश्विक दबाव के बिना, अमेरिका, यूरोप और दुनिया के सभी सत्तारूढ. लोगों की निर्णायक कार्रवाई के बिना, (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होंगे.” इस्तांबुल में सोमवार को हुई वार्ता में युद्धरत देशों के प्रतिनिधिमंडल मृत और घायल सैनिकों की अदला-बदली करने पर सहमत हुए थे, लेकिन युद्ध समाप्त करने के लिए उनकी शर्तें बहुत अलग-अलग रहीं.

यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (जिसे इसके संक्षिप्त नाम एसबीयू के नाम से जाना जाता है) ने दावा किया कि उसने रूस और अवैध रूप से कब्जा किए गए क्रीमिया को जोड़ने वाले केर्च पुल की नींव को नुकसान पहुंचाया जो युद्ध में रूसी सैन्य आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण मार्ग है.
एसबीयू ने कहा कि उसने रातभर समुद्र तल पर 1,100 किलोग्राम विस्फोटक में धमाका किया जिससे पुल की नींव को नुकसान पहुंचा. इसने कहा कि इस ‘ऑपरेशन’ को अंजाम देने में कई महीने की मेहनत शामिल है. एसबीयू ने कहा कि फरवरी 2022 में रूस के हमले के बाद से यह पुल पर तीसरा यूक्रेनी हमला है.

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस युद्ध में अब तक 12,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं, साथ ही लगभग 1,000 किलोमीटर लंबे अग्रिम मोर्चे पर दोनों पक्षों के हजारों सैनिक भी मारे गए हैं. शांति समझौते के लिए अमेरिकी नेतृत्व में जारी प्रयासों के बावजूद युद्ध जारी है. रूस के पास यूक्रेन की तुलना में बड़ी सेना और अधिक आर्थिक संसाधन हैं, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि उनके ड्रोन हमले ने रूस के अंदर घुसकर हवाई अड्डों पर मौजूद 40 से अधिक युद्धक विमानों को क्षतिग्रस्त या नष्ट कर दिया. यह हमला क्रेमलिन के रणनीतिक शस्त्रागार और इसकी सैन्य प्रतिष्ठा के लिए भी एक गंभीर झटका था.

जेलेंस्की और पुतिन, दोनों ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह दिखाने के लिए उत्सुक हैं कि वे लड़ाई को समाप्त करने की उनकी महत्वाकांक्षा को साझा करते हैं, उनके ऐसा करने का लक्ष्य वाशिंगटन के संभावित दंडात्मक उपायों से बचना रहा है. यूक्रेन ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है, लेकिन क्रेमलिन ने इसे प्रभावी रूप से अस्वीकार कर दिया है. पुतिन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कोई भी शांति समझौता उनकी शर्तों पर होना चाहिए. सुमी रूसी सीमा से लगभग 25 किमी की दूरी पर स्थित है. युद्ध से पहले इसकी आबादी लगभग 2,50,000 थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअमिताभ बच्चन ने विवाह की 52वीं सालगिरह पर पुरानी तस्वीरें साझा कीं
Next Article रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नौ विकेट पर 190 रन
atulpradhan
  • Website

Related Posts

Blog

मिलेट्स (Millets) और आयुर्वेद: दादी-नानी के नुस्खे या मॉडर्न सुपरफूड?

February 16, 2026
Blog

गणेश जी की विसर्जन विधि (मंत्रों सहित)

August 31, 2025
Blog

गणेश जी की आरती

August 31, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.