भिलाई। सिंधु भवन दुर्ग में आज युवा सिंधी समाज का गरिमामय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के बाद समाज की एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी युवाओं ने समाज की एकता और सम्मान की दिशा में एक नई कार्ययोजना तय की। बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ सर्वसम्मति से समाज की नई संरचना पर सहमति जताई और संगठन को सशक्त और संगठित करने 5 प्रमुख और 2 प्रभारी की नियुक्ति की।

युवा सिंधी समाज ने की 5 प्रमुख और 2 प्रभारी की नियुक्ति, संस्कृति की रक्षा के लिए जनजागरण कार्यक्रम करने का भी लिया फैसला

नियुक्त 5 प्रमुख

  1. रवि केवलतानी
  2. मुकेश केशवानी
  3. मुकेश माखीजा
  4. मनीष मंघनानी
  5. सागर अठवानी

नियुक्त प्रभारी

  • प्रभारी महामंत्री – वरुण केवलतानी
  • मीडिया प्रभारी – रौनक जुमनानी

इन नामों की घोषणा होते ही उपस्थित युवाओं में अत्यंत उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी ने ज़ोरदार तालियों और जय झूलेलाल के नारों के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूज्य युवा सिंधी समाज आगे आने वाले समय में समाज की एकता, मर्यादा, और संस्कृति की रक्षा के लिए कई सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे मिल-जुलकर सिंधी समाज के गौरव और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version