राष्ट्रवाणी: रायपुर. करीब 20,000 करोड़ के रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. उद्घाटन से पहले ही सड़कों पर लंबी दरारें आने लगी हैं. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए नहै की कार्यशैली पर सवाल उठाया. साथ ही तंज कसते हुए कहा कि फीता काटने से पहले सड़क फट गई है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विकास का ऐसा नमूना शायद पहली बार देखा होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा बनाए गए रायपुर–विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग की ये तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क उद्घाटन से पहले ही जवाब दे गई. फीता कटने से पहले सड़क फट गई, गजब विकास है. “विकास” का ऐसा नमूना शायद पहली बार देखा होगा…NHAI द्वारा बनाए गए रायपुर–विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग की ये तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़क उद्घाटन से पहले ही जवाब दे गई।फ़ीता कटने से पहले फट गई सड़क… गजब विकास! @NHAI_Official pic.twitter.com/Kl2F0ddpEY नहै द्वारा रायपुर से विशाखापट्टनम तक 464 किलोमीटर के लंबे सिक्स लेन का निर्माण किया जा रहा है. करोड़ों के इस प्रोजेक्ट का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है. एक्सप्रेस वे रायपुर, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव, कोरापुट और सब्बावरम जैसे मुख्य शहरों को विशाखापट्टनम बंदरगाह से जोड़ेगा. भारतमाला परियोजना के तहत इस सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. प्रोजेक्ट के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को गति मिलने की मजबूत संभावनाएं हैं. इस इकोनॉमी कॉरिडोर के तहत दो बड़ी सुरंगों का निर्माण किया जाएगा. एक्सप्रेस-वे का ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट छत्तीसगढ़ में 124.611 किलोमीटर, ओडिशा में 262.211 किलोमीटर और आंध्र प्रदेश में 99.629 किलोमीटर तक फैला होगा. छत्तीसगढ़ में इस एक्सप्रेस-वे पर कुल पांच जंक्शन विकसित किए जाएंगे, जहां से यात्रियों को प्रवेश और निकास की सुविधा मिलेगी. परियोजना की एक प्रमुख विशेषता क्लोज्ड टोलिंग सिस्टम होगी, जिसके तहत यात्रियों से केवल उतनी ही दूरी का टोल लिया जाएगा, जितनी दूरी तक वे एक्सप्रेस-वे का उपयोग करेंगे.
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण

