राष्ट्रवाणी: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 1980 के दशक का रेट्रो लुक ट्रेंड छाया हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से लोग अपनी पुरानी या मौजूदा तस्वीरों को 80 के दौर के विंटेज लुक में बदल रहे हैं। इस नए डिजिटल ट्रेंड की छाप अब छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में भी साफ दिखाई दे रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दोनों उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े और खुशवंत साहेब समेत पूरे मंत्रिमंडल ने अपने इस अनोखे एआई रेट्रो अवतार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में मंत्रियों के पहनावे, हेयरस्टाइल और तस्वीरों की टोन को 80 के दशक के फैशन के अनुसार ढाला गया है। देखें नेताओं के ट्रेंडी PHOTOS… स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल इस ट्रेंड के तहत एआई इमेज जनरेशन टूल्स का उपयोग करके किसी भी आधुनिक तस्वीर को 80 के दशक का लुक दिया जाता है। एआई एल्गोरिदम मूल चेहरे के नैन-नक्श को बरकरार रखते हुए कपड़े, केश-सज्जा (हेयरस्टाइल), लाइटिंग, बैकग्राउंड और फोटो के कलर-टोन को उस दौर के विंटेज-इफेक्ट में तब्दील कर देता है। रेट्रो लुक का यह ट्रेंड केवल जनप्रतिनिधियों तक सीमित नहीं है। आम नागरिक, कलाकार और युवा भी अपनी तस्वीरों को पुरानी हिंदी फिल्मों के किरदारों, कॉलेज लाइफ या विंटेज फैमिली पोर्ट्रेट के स्टाइल में बनाकर शेयर कर रहे हैं। वॉर्म लाइटिंग, फीके रंग और क्लासिक फैशन इस ट्रेंड को खास बना रहे हैं।
Trending
- मोल्दोवा का कहना है कि रूसी ड्रोन घुसपैठ के कारण ज़ेलेंस्की की ओस्लो उड़ान में देरी हुई – राष्ट्रवाणी
- ‘कर क्या रहे हो? मर जाओगे…’ जब Irrfan Khan ने तीन बार बचाई थी तिग्मांशु धूलिया की जान, मारा था जोर का थप्पड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव और मंत्री विंटेज लुक में आए नजर, देखें PHOTOS – राष्ट्रवाणी
- दिल्ली की घटना के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिया अधिकारियों को साफ संदेश, कहा- जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही… – राष्ट्रवाणी
- फिल्म ‘हनुमान अंश’ को ट्रैक्स फ्री करेगी सरकार, सीएम साय बोले – देखने के बाद लेंगे फैसला, पुलिस हिरासत में मौत पर कही बड़ी बात… – राष्ट्रवाणी

