राष्ट्रवाणी: प्रतीक पटनायक, धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गौवंश के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 मवेशियों को बरामद किया है, जिन्हें पिकअप वाहन में ठूस-ठूंसकर भरा गया था। साथ ही तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने नगरी-सिहावा मुख्य मार्ग पर देवपुर चौक के पास घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक CG-05 AU-4503 को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में 4 गौवंश मवेशी क्रूरतापूर्वक ले जाते हुए पाए गए। पुलिस ने सभी मवेशियों को मुक्त कराया और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में तानसिंह साहू, भोजराम यादव और करणसिंह यादव शामिल हैं। मामले में सिहावा थाने में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और 11 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब अवैध पशु परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
Trending
- भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा, मार्च तक 55 हजार मौतों? क्यों बढ़ी चिंता – राष्ट्रवाणी
- यूपी सरकार की विधवा पेंशन स्कीम के तहत पात्र महिलाओं को दिया जा रहा आर्थिक मदद, जाने—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- ITBP-DG ने सुनी 73 शहीदों के परिवारों की परेशानियां, हर समस्या का होगा समाधान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- दिवाली पर 500 से 5 हजार तक छूट, बल्लभगढ़ की इस मार्केट में इतना सस्ता इलेक्ट्रिक समान – राष्ट्रवाणी
- ‘ललन सिंह से आशीर्वाद लेने का सवाल ही नहीं’, जीत के बाद नीरज कुमार का फूटा गुस्सा – राष्ट्रवाणी
- दिवाली-छठ के लिए चल गई कई स्पेशल ट्रेनें, फटाफट चेक कर लें अपनी ट्रेन! – राष्ट्रवाणी
- जंगल में छिपी मिलीं 100 साल पुरानी ट्रेनें, अंदर दिखा हैरान करने वाला नजारा! लोग बोले….. – राष्ट्रवाणी
- ‘रामायणम्’ का नया गाना ‘जुड़ी जोड़ी’ रिलीज, श्रेया की आवाज में राम-सीता की प्रेम कहानी – राष्ट्रवाणी

