राष्ट्रवाणी: Huawei ने चीन में अपना नया 5G फोन Pura 90 प्लस लॉन्च किया है, जिसमें Kirin 9025 चिपसेट और 1-इंच …और पढ़ें 1 इंच कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च: 6.8-इंच की डिस्प्ले, 5,700 mAh बैटरी और 16GB तक RAM जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।
Huawei ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Huawei Pura 90 प्लस के नाम से पेश किया है। इस नए डिवाइस को नई Pura 90 सीरीज के तहत पेश किया गया है। फोन में कंपनी का अपना Kirin 9025 चिपसेट मिल रहा है।
साथ ही इसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी है। डिवाइस में 1-इंच टाइप का सेंसर और वेरिएबल अपर्चर भी मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में HarmonyOS 7 मिल रहा है और इसमें 6.8-इंच की LTPO OLED डिस्प्ले भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है।
चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं… कीमत की बात करें तो चीन में Huawei Pura 90 प्लस की कीमत CNY 5,499 यानी लगभग 73,500 रुपये से शुरू होती है जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलता है। फोन के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी लगभग 80,500 रुपये तक जाती है।
फोन के 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 यानी लगभग 94,000 रुपये तक जाती है। डिवाइस को डॉन गोल्ड, ऑब्सीडियन ब्लैक, स्नो व्हाइट और सनसेट पर्पल कलर में पेश किया गया है। चीन में इसकी सेल 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच की LTPO OLED फुल-HD+ डिस्प्ले मिल रही है। डिवाइस का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz तक जा सकता है। साथ ही इसमें 1,440Hz PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें Kirin 9025 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल रही है। हुवावे पुरा 90 प्लस के पिछले हिस्से में क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसका साइज 1-इंच के बराबर बताया गया है।
फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.6 से f/4.0 तक का वेरिएबल अपर्चर भी मिल रहा है। रियर कैमरा यूनिट में OIS और 4x तक ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 48-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में 40-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 1.5-मेगापिक्सल का ‘रेड मेपल’ मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर भी मिल रहा है।
सामने की तरफ फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, NFC, USB टाइप-C और चीन में सैटेलाइट मैसेजिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में 5,700mAh की बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

