राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर : सावन का दूसरा सोमवार आनंदमयी रहा। दिनभर रुक-रुक कर खंडवर्षा होती रही। कहीं रिमझिम फुहारें तो शाम ढलते ही झमाझम बरसात। गरज व तेज बिजली के साथ मेघ खूब बरसे। शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। निचली बस्तियों में पानी भर गया। कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुई। करीब डेढ़ घंटे तक वर्षा होती रही। वर्षा की रफ्तार शुरुआत में तेज थी लेकिन बाद में धीरे-धीरे कम हुआ। बादल खूब गरजे। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। दिन में कई बार रुक-रुककर खंडवर्षा हुई। कभी हल्की फुहारों ने मौसम को सुहाना बनाया तो कुछ देर बाद वर्षा की गति बढ़ गई। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली। बादल जमकर गरजे और तेज बिजली चमकने के साथ वर्षा का दौर शुरू हुआ। शुरुआती समय में वर्षा की रफ्तार काफी तेज रही। इसके बाद धीरे-धीरे इसकी गति कम होती गई। करीब डेढ़ घंटे तक शहर में वर्षा होती रही। तेज वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचली बस्तियों में भी जलभराव की स्थिति बनी। पुराना बस स्टैंड, हंसा विहार, व्यापार विहार, सरकंडा, रेलवे कालोनी, सिरगिट्टी, तोरवा और मंगला क्षेत्र में लोगों को परेशानी हुई। कई स्थानों पर यातायात की गति प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर मध्य प्रदेश और उसके आसपास निम्न दाब का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, दतिया, निम्न दाब के केंद्र, डालटेनगंज, दीघा से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त को इसी क्षेत्र में नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है। यह करीब 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त को इसी क्षेत्र में एक नया निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 22 डिग्री उत्तर में 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई के बीच विंड शियर जोन भी सक्रिय है। प्रदेश में 11 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना भी जताई है। ऐसे में खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मौसम की गतिविधियां स्थानीय स्तर पर अलग-अलग असर डाल सकती हैं।
Trending
- मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक ली, योजनाओं की प्रगति और सुधारों की समीक्षा – राष्ट्रवाणी
- शराब दुकान लूटकांड का खुलासा : 3 आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने रची थी साजिश, सुरक्षाकर्मियों पर चाकू से किया था हमला – राष्ट्रवाणी
- व्हीलचेयर बनी पूनम के लिए नई उम्मीद, समाज कल्याण विभाग की पहल से आसान हुआ जीवन – राष्ट्रवाणी
- महतारी वंदन से मिला आर्थिक संबल, राशी ने खरीदी सिलाई मशीन और संवारी आत्मनिर्भरता की राह – राष्ट्रवाणी
- भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा ही बदलती तकनीक के दौर में पत्रकारिता का असली आधार – राष्ट्रवाणी
- धौड़ाई में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : 3 आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की खाल जब्त – राष्ट्रवाणी
- जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम : मंत्री टंक राम वर्मा – राष्ट्रवाणी
- खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, निकली तिरंगा यात्रा – राष्ट्रवाणी

