राष्ट्रवाणी: टेलिकॉम कंपनियां अगले दो तिमाहियों में मोबाइल रिचार्ज टैरिफ में 10-20% की बढ़ोतरी पर विचार कर रही हैं। महंगे हो सकते हैं मोबाइल रिचार्ज प्लान टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ में 10-20% बढ़ोतरी पर विचार कर रही हैं। डेटा सेंटर निवेश और 5G विस्तार के लिए फंड जुटाना लक्ष्य। जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया के प्लान महंगे होने की संभावना। नई दिल्ली। मोबाइल रिचार्ज (Mobile Recharge) एक बार फिर से महंगे हो सकते हैं क्योंकि टेलिकॉम कंपनियां अगले दो तिमाहियों में टैरिफ (दरों) में एक और बड़ी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही हैं। दरअसल, रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया डेटा सेंटर समेत कई क्षेत्रों में भारी निवेश करने की तैयारी कर रही हैं और इस निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहती हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट और एनालिस्ट का मानना है कि मोबाइल रिचार्ज टैरिफ में बढ़ोतरी जियो के आईपीओ से पहले हो सकती है। इनका कहना है कि मोबाइल टैरिफ की दरें दुनिया में भारत में सबसे कम है, जबकि इस इंडस्ट्री में पूंजी खर्च सबसे ज्यादा होता है। इंडस्ट्री के एनालिस्ट का मानना है कि मोबाइल रिचार्ज टैरिफ में 10-20 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है। क्योंकि, टेलिकॉम कंपनियां हायर ARPU के जरिए बेहतर मुनाफा हासिल करना चाहती हैं। इसके अलावा, 5G के विस्तार के लिए कंपनियों को पैसों की ज़रूरत है, और जियो अपनी लिस्टिंग से पहले अपनी बैलेंस शीट को और मज़बूत करना चाहता है। जियो अपने सबसे सस्ते एंट्री-लेवल प्लान्स (जैसे 1GB/Day वाले सस्ते पैक) को धीरे-धीरे हटा रहा है, ताकि ग्राहकों को बड़े और महंगे प्लान्स लेने के लिए प्रेरित किया जा सके। टेलीकॉम कंपनियों पर भारी कर्ज़ है और 5G नेटवर्क के विस्तार व इन्फ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने में उनकी लागत लगातार बढ़ रही है, इसलिए कंपनी टैरिफ हाइक की तैयारी में हैं।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
