राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। आरंग जनपद पंचायत में छह करोड़ रुपये की रेत रायल्टी घोटाले की जांच पूरी होने के बाद सितंबर 2022 में फाइल गायब हो गई थी। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ ने सिविल लाइन थाने में एफआइआर दर्ज कराई। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ सकी। जांच के दौरान कई थाना प्रभारी बदल गए, फिर भी न तो फाइल बरामद हुई और न ही यह पता चल सका कि उसे किसने गायब किया। इसी कारण घोटाले से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अब भी जांच एजेंसियों की पहुंच से बाहर हैं। फाइल चोरी, सबूतों से छेड़छाड़ और संभावित मिलीभगत की जांच ठंडी पड़ी हुई है। ऐसे में निलंबन की कार्रवाई के बाद भी पूरे घोटाले की सच्चाई सामने आने और जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जांच में सामने आया कि वर्ष 2013-14 और 2014-15 के दौरान आरंग के कई रेत घाटों से करोड़ों रुपये की रायल्टी वसूली गई। लेकिन शासन को भेजे गए अभिलेखों में कम राशि दर्शाई गई। सूचना के अधिकार से प्राप्त दस्तावेजों और खनिज विभाग के रिकॉर्ड में भी बड़ा अंतर मिला। आरोप है कि रायल्टी बुक से वास्तविक वसूली और सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज राशि अलग-अलग थी। इसी वित्तीय विसंगति के आधार पर विभागीय जांच शुरू हुई, जिसने अब निलंबन की कार्रवाई का रास्ता तैयार किया। चिखली, चपरीद, कुरुद, कुम्हारी, गुदगुदा, गुल्लू, पारागांव, हरदीडीह, रायताकाट रेत घाटों में गड़बड़ी हुई थी। यहां वर्ष 2013-14 और 2014-15 में दो करोड़ 15 लाख 65 हजार रुपये का राजस्व मिला था। जबकि आरंग जनपद पंचायत ने शासन को केवल एक करोड़ 65 लाख 28 हजार रुपये राजस्व मिलने का प्रतिवेदन भेजा था। यह जानकारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े को सूचना के अधिकार के तहत मिली। उपसंचालक खनिज विभाग से दोनों ही वित्तीय वर्ष के लिए आरंग जनपद को 2,417 रायल्टी बुक जारी की गई थी। शासन द्वारा निर्धारित दर 20 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से छह करोड़ 4 लाख 25 हजार रुपये का राजस्व जनपद को मिला था। लेकिन शासन को कम राजस्व का प्रतिवेदन दिया गया था। जनपद पंचायत आरंग के वर्तमान सीईओ सीपी मनहर, पूर्व सीईओ पंकज देव (वर्तमान सीईओ जनपद पंचायत सिमगा), बाबू सत्यनारायण चंद्राकर, ग्राम पंचायत सचिव भोजराज कुर्रे, सतीश नारंग, मनोज ढिरहे, नील कुमार साहू, राकेश बंजारे, यशवंत टंडन, गोपाल चंद्राकर, धरम बंजारे आदि को निलंबन किया गया था। शिकायत की जानकारी नहीं है। पहले का मामला होगा। इस पर विभाग पहले अपने स्तर कार्रवाई और जांच करेगा। इसकी फाइल निकालकर मैं देखूंगा, फिर कुछ बता पाऊंगा। – यमन देवांगन, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- बड़ी खबर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की गोली मारकर हत्या – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की घोषणा के बाद राजपत्र में आदेश जारी – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: हेड मास्टर ने की बच्चों के सामने घिनौनी हरकत, अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार पर उप अभियंता सस्पेंड, इोब में 14.56 करोड़ के घोटाले में बैंक प्रबंधक गिरफ्तार, भीख मांगने की आड़ में उठाईगिरी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, परिवार के पांच लोगों की मौत में नया खुलासा… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह – राष्ट्रवाणी
- अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह – राष्ट्रवाणी
- बस्तर के प्रतिनिधियों ने देखा राष्ट्रपति भवन, बस्तर की संस्कृति का हुआ भव्य सम्मान – राष्ट्रवाणी
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह – राष्ट्रवाणी

