राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, कांकेर। जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 11 दिनों में मलेरिया की चपेट में आने से 9 वर्षीय दो और एक 14 वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि इरादाह में 3 और मर्दापोटी छात्रावास में रहने वाले 8 छात्र मलेरिया पाजिटिव पाए गए हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डोमाहर्रा निवासी तीन सगी बहनों को तेज बुखार के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां 9 वर्षीय करीना विश्वकर्मा की 25 जुलाई को मौत हो गई, जबकि उसकी दो बहनों का इलाज जारी है। वहीं मर्दापोटी छात्रावास में सिर दर्द और बुखार की शिकायत पर छात्रों की जांच की गई, जिसमें शुरुआत में चार छात्र मलेरिया पॉजिटिव मिले। इनमें 9 वर्षीय छात्र सुभाष कुमेटी की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए थे। रविवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मर्दापोटी और इरादाह छात्रावास के 11 से छात्र मलेरिया संक्रमित मिले हैं। प्रभावित छात्रावासों और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप लगाकर छात्रों की जांच, दवा वितरण और उपचार कर रही है। विभाग ने सभी छात्रावासों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। अंतागढ़ विकासखंड के शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास ग्राम सरंडी के नौवी के छात्र करन गोटा 14 वर्ष की मलेरिया पाजीटिव आने के बाद मौत हो गई थी। छात्र स्वयं नदी पार कर इलाज कराने गया हुआ था। रात में अचानक तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। धनेलीकन्हार स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्राम डोमाहर्रा में एक परिवार के तीन लोग मलेरिया पाजीटिव पाए गए। जिसमें 11वीं के छात्रा रवीना विश्वकर्मा 11 वर्ष, चौर्थी की छात्रा करीना विश्वकर्मा 9 वर्ष, सलीना विश्वकर्मा 5 साल तीनों बहनों को तेज बुखार की शिकायत थी। जिसमें करीना की स्थिति गंभीर थी और उसे झटके आ रहे थे। 25 जुलाई की सुबह उसकी मौत हो गई। रवीना का इलाज अस्तपाल में जारी है। सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग जया मनु ने बताया कि 22 जुलाई को सभी छात्रावासों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच कराई गई थी, तब कोई भी मलेरिया संक्रमित नहीं मिला था। 24 जुलाई के बाद अचानक मामले सामने आए हैं। डा. आरसी ठाकुर, सीएमएचओ कांकेर ने कहा कि 22 तारीख तक तो कोई पॉजिटिव भी नहीं आया था। हमारी टीम 22 तारीख को भी जांच के लिए गई थी। लेकिन 24 तारीख को जब पुनः आए तब कुछ पॉजिटिव मिले और आज भी जांच कराई तो कुल 8 केस पॉजिटिव आए हैं। इरादा में अभी 3 केस पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर मलेरिया इतना तेजी से नहीं फैलता, लेकिन इस बार अचानक मलेरिया में कन्वर्ट हो रहा है। मलेरिया अपने आप में जानलेवा बीमारी हो जाती है। सीएमएचओ ने बताया कि विभाग की टीम हॉस्टल-आश्रम जाकर लगातार परीक्षण कर रही है। हम लोग एक्टिव हैं, दवाई भी खिला रहे हैं। लेकिन ये 24 तारीख के बाद ही अचानक आउटब्रेक हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे, दवा वितरण और फॉगिंग कर रही हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version