राष्ट्रवाणी: रायपुर। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, बस्तर में तिरंगा रैली का आयोजन होने जा रहा है। कल सुबह 9 बजे से नारायणपुर से इसका शुभारंभ होगा। पिछले ढाई सालों में कई नए-नए जगहों पर तिरंगा लहराया गया। नक्सलवाद खात्मे के बाद अब तिरंगा पूरे बस्तर में शान से लहराएगा। नक्सलवाद खत्म नहीं होने की चर्चा होती रहती है इसलिए 12 अगस्त से 15 अगस्त तक बस्तर में तिरंगा यात्रा चलेगी। ऐसे क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा जाएगी, जहां से पहले जाना संभव नहीं था। पूरी यात्रा के दौरान वहां मौजूद रहूंगा, प्रशासन, समाज सभी रहेंगे। इससे यह स्पष्ट होगा कि वहां अब कोई खतरा नहीं है। विजय शर्मा ने कहा, चिंगवरम जाएंगे जहां 31 शव मिले थे। ट्रेरबोर में कई घर जला दिए गए थे। ताड़मेटला भी जाएगे, जहां 71 जवानों की हत्या हुई थी। ऐसे सभी स्थानों पर जाएंगे, जहां हताहत हुई और जवान शहीद हुए। वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। डिप्टी सीएम ने कहा, मैं झीरम भी जाऊंगा, सभी शहीदों को नमन करूंगा। यह संदेश देने की कोशिश है कि अब नक्सलवाद खत्म हो गया। यहां झीरम घटना के गुनाहगार कांग्रेस नेताओं के रोल मॉडल होते हैं। मैं तो चाहता हूं सभी जाएंगे, शहीदों को नमन करेंगे। कांग्रेस नहीं सुन पाती है कि नक्सलवाद खत्म हो गया है, क्योंकि हिड़मा कांग्रेस का रोल मॉडल है। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, युवा अगर कोई अपना विषय रखते हैं तो प्रदर्शन सही है। युवाओं की मांग पर मेहनती शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। लोकतंत्र में कोई विषय उठता है तो सरकार संवेदनशील होती है। राहुल गांधी ने इस्तीफा बोला, सदन में चर्चा के लिए बोला, चर्चा के लिए सरकार भी तैयार होते हैं लेकिन सदन कहां चलते देते हैं। विजय शर्मा ने कहा, अब नया पैंतरा है कि वहां प्रदर्शन के दौरान गोली चली है। अगर इस बात में सच्चाई है तो इसे साबित करके दिखाएं। क्या राहुल गांधी देश का माहौल खराब करना चाहते हैं। ये देश के युवाओं में अराजकता और भ्रम फैलाने की कोशिश है। झारखंड में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं वहां तो कुछ नहीं बोल पा रहे, जबकि सरकार गंठबंधन समर्थित है, फिर राहुल गांधी चुप क्यों हैं? जब सदन में चर्चा होगी तो राहुल गांधी भागे नहीं। छत्तीसगढ़ में विपक्ष सदन से नदारद हो जाता है। इस बार गायब न हो, यही कहना चाहता हूं। इस विषय पर उनको जबाव दिया जाएगा, लेकिन गायब न हो।
Trending
- सीआईएसएफ ने एक बार फिर भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के हजारीबाग में अवैध रूप से परिवहन किए गए कोयले ले जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया
- आईओसी ने घरेलू टैंकर बेड़े को उच्च माल ढुलाई लागत के रूप में देखा, इरोड कच्चे तेल पर छूट – भारतीय पीएसयू
- भारी बारिश और तूफान का खतरा: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में बंद रहेंगे सभी शासकीय और निजी स्कूल, प्रशासन का बड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधार और बंटवारे के नाम पर ले रहा था नोटों की गड्डी – राष्ट्रवाणी
- जांजगीर: में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप, दूसरी किस्त के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत – राष्ट्रवाणी
- गढ़चिरौली में मिले माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और 100 बम, पुलिस ने जंगल से खोज निकाले – राष्ट्रवाणी
- बीरगांव निगम में 7.19 करोड़ का खेल, जल प्रबंधन का पैसा दूसरी योजना में लगाया; ऑडिट विभाग ने मांगा हिसाब – राष्ट्रवाणी
- CGPSC को बड़ा झटका.. मुख्य परीक्षा की उत्तरपुस्तिका से गायब मिले 4 पन्ने, हाईकोर्ट ने अभ्यर्थी को मुआवजा देने का दिया आदेश – राष्ट्रवाणी

