राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, भिलाई। प्रदेश भर में आज धूमधाम से मनाए जा रहे हरेली त्योहार के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है, जिसके बाद रक्षाबंधन जैसे कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे खुशी के माहौल में भी दुर्ग नगर निगम के नियमित और प्लेसमेंट कर्मचारियों के घरों में उदासी छाई हुई है। कारण साफ है कि कर्मचारियों को अब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं मिल पाया है। त्योहार के मुहाने पर खड़े इन कर्मचारियों के लिए परिवार की जरूरतें पूरी करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। वेतन भुगतान के अटकने के पीछे मुख्य वजह निगम में पूर्णकालिक आयुक्त की अनुपस्थिति और प्रशासनिक पेच है। दुर्ग नगर निगम के पूर्व आयुक्त सुमित अग्रवाल का तबादला रायपुर हो चुका है, और उन्होंने 12 जुलाई को निगम के उपायुक्त मोहेन्द्र साहू को प्रभार सौंपा था। 12 अगस्त को प्रभारी आयुक्त को प्रभार संभाले पूरा एक महीना बीत चुका है, लेकिन उनके पास वित्तीय अधिकार न होने के कारण वे निर्माण कार्यों और भुगतान से जुड़ी फाइलों पर हस्ताक्षर करने से लगातार इनकार कर रहे हैं। इस स्थिति का असर केवल कर्मचारियों के वेतन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि निगम के तमाम विकास और निर्माण कार्य भी पूरी तरह ठप पड़े हैं। निगम में लगभग 238 नियमित और 1300 प्लेसमेंट कर्मचारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सिर पर त्योहार हैं और बिना वेतन के वे कैसे खरीदारी करेंगे? स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महापौर अलका बाघमार और एमआईसी सदस्यों ने पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। कर्मचारियों की इस विकट समस्या को लेकर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल रायपुर पहुँचा। प्रदेश अध्यक्ष शरद दुबे, महामंत्री अनिल सिंग और राष्ट्रीय मंत्री संजय मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन संचालक रिजी जीयस एक्का से मुलाकात की। महामंत्री अनिल सिंग ने संचालक को स्पष्ट रूप से बताया कि वित्तीय अधिकार न होने के कारण कैसे वेतन और अन्य जरूरी भुगतान फंसे हुए हैं। इस पर संचालक ने जल्द ही उचित व्यवस्था बनाने का पूरा भरोसा दिलाया है।
Trending
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार पर भूपेश बघेल का वार: कहा- हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया तक फैलाया, वह आज खत्म कर दिया गया – राष्ट्रवाणी
- हरेली तिहार के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पिंक ऑटो से पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
