राष्ट्रवाणी: 12 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल। कन्या राशि में चंद्रमा-बुध की युति से बुद्धि योग बनेगा। शनिवार को शनिदेव और …और पढ़ें आज का राशिफल 12 सितंबर 2026: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। कन्या राशि में चंद्रमा और बुध की मौजूदगी से आज वृषभ, कन्या, मकर और मीन राशि वालों को फैसले लेने में आसानी होगी। अगर कुछ दिनों से मन में कोई उलझन थी, तो आज बात साफ समझ आने लगेगी। गुरु की कृपा से कर्क, वृश्चिक और धनु राशि वालों का भाग्य साथ देगा और सही रास्ता मिलेगा। सूर्य-केतु के प्रभाव से सिंह और तुला राशि वाले लोग अपनी ताकत का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। वहीं मिथुन और वृश्चिक राशि वालों को बातचीत में थोड़ा संभलकर रहना होगा, क्योंकि मंगल की वजह से जल्दबाजी में कोई बात बिगड़ सकती है। कुंभ और मेष राशि वाले लोग आज अपने खर्चों और रोजमर्रा के कामों पर थोड़ा ध्यान दें। पॉजिटिव : आज आपका मन दिनभर के कामों को कायदे से निपटाने में लगेगा। जो काम काफी समय से अटके पड़े थे, वे अब धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगेंगे। नेगेटिव : अपना कोई भी जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। आपके विरोधी आज आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर के कामों में एक-दूसरे की मदद करेंगे तो आपसी खिंचाव दूर होगा और बातचीत फिर से सहज हो जाएगी। बोलते समय अपनी बात कड़वी न होने दें। आर्थिक स्थिति: घर का कोई सामान या मोबाइल-लैपटॉप खराब होने से आज अचानक जेब पर बोझ पड़ सकता है। स्वास्थ्य: सुबह टहलने से शरीर में फुर्ती रहेगी, लेकिन मौसम बदलने की वजह से हल्का बुखार या सुस्ती महसूस हो सकती है। करियर और कारोबार: ऑफिस में एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। चीजों को सलीके से संभालने की आपकी काबिलियत देखकर अफसर खुश होंगे। उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाएं। पॉजिटिव : नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगे चलकर नया काम मिल सकता है। पुराने कागजी कामों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नेगेटिव : बिना किसी खास वजह के मन में अनजाना डर या घबराहट बनी रह सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। प्रेम और पारिवारिक संबंध: शाम को जीवनसाथी के साथ थोड़ा वक्त बिताएंगे तो दिनभर का तनाव भूल जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई या उनकी किसी अच्छी खबर से खुशी मिलेगी। आर्थिक स्थिति: काम-धंधे में ठीक-ठाक कमाई होगी। किसी समझदार व्यक्ति की सलाह से आप अपने पैसों का सही इस्तेमाल कर पाएंगे। स्वास्थ्य: आपकी अपनी सेहत ठीक रहेगी, बस घर के बड़ों के स्वास्थ्य का थोड़ा ख्याल रखें। करियर और कारोबार: दफ्तर या सरकार से जुड़ा कोई रुका हुआ काम आज आसानी से आगे बढ़ सकता है। उपाय: किसी गरीब को थोड़ा सा गेहूं या चावल दान करें। पॉजिटिव : घर में मां या बड़े-बुजुर्गों के साथ बैठने से मन को बहुत शांति और हिम्मत मिलेगी। नेगेटिव : एक साथ कई काम हाथ में लेने से ध्यान भटकेगा और झुंझलाहट बढ़ सकती है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल रहेगी। पार्टनर के साथ घर की जरूरत का सामान खरीदने बाहर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति: दोस्तों के साथ बाहर चाय-नाश्ते या घूमने में जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य: दिनभर की भागदौड़ से शाम होते-होते शरीर थक जाएगा। बाहर का खाना खाने से बचें। करियर और कारोबार: नौकरी करने वालों को काम खत्म करने के लिए आज दफ्तर में थोड़ा ज्यादा रुकना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में पास की कोई यात्रा हो सकती है। उपाय: बंदरों को केले खिलाएं। अपनी कुंडली का मांगलिक दोष फ्री में चेक करें। पॉजिटिव : आपकी मीठी बोली और साफ बात करने के तरीके से बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे। नेगेटिव : किसी फैसले को बहुत देर तक टालते रहेंगे तो अच्छा मौका हाथ से निकल जाएगा। प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तेदारों से फोन पर बात या मुलाकात होगी तो मन हल्का हो जाएगा। पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें। आर्थिक स्थिति: पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी। छोटे भाई-बहनों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य: मन में नए विचार आएंगे और अच्छा महसूस होगा, बस रात को सोते समय ज्यादा सोचने से बचें। करियर और कारोबार: बॉस के सामने अपनी बात या कोई नया आइडिया रखने के लिए दिन सही है। पुराने ग्राहकों से फिर से अच्छा काम मिल सकता है। उपाय: शाम को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया जलाएं। पॉजिटिव : पिछले कुछ दिनों से जो सुस्ती महसूस हो रही थी, वह आज दूर होगी और मन खुश रहेगा। नेगेटिव : किसी दोस्त को बिना सोचे-समझे उधार न दें, वरना वह पैसा वापस मिलने में दिक्कत आ सकती है। आर्थिक स्थिति: कमाई ठीक रहेगी, लेकिन कुछ ऐसे खर्चे सामने आ जाएंगे जिन्हें रोकना मुश्किल होगा। स्वास्थ्य: गले में खराश या चेहरे पर हल्की सूजन जैसी कोई छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। करियर और कारोबार: ऑफिस में आपकी फुर्ती देखकर सब तारीफ करेंगे। व्यापार में पैसों का लेन-देन तुरंत डायरी या कॉपी में नोट कर लें। उपाय: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें। पॉजिटिव : आपकी समझदारी और समझ दोनों का अच्छा मेल दिखेगा। मुश्किल स्थिति में भी आप शांत रहकर सही फैसला ले लेंगे। नेगेटिव : अपनी बात पर बहुत ज्यादा अड़ने से बचें, वरना घर या ऑफिस का माहौल खराब हो सकता है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से बेवजह की बहस न करें। बच्चों के साथ थोड़ा वक्त बिताने से आपका मूड बहुत अच्छा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति: बचत के पैसों को कहां लगाएं, इसको लेकर मन में दुविधा रहेगी, इसलिए आज बड़ा फैसला टाल दें। स्वास्थ्य: लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में जलन या सिर भारी हो सकता है। समय पर खाना खाएं। करियर और कारोबार: हर काम को बारीकी से जांचने की आपकी आदत आज काम आएगी। व्यापारी वर्ग नए सौदों पर बात आगे बढ़ा सकते हैं। उपाय: गाय को अपने हाथ से हरा चारा या पालक खिलाएं। पॉजिटिव : आपकी मीठी बोली और सौम्य स्वभाव से आज कोई भी मुश्किल स्थिति संभल जाएगी। नेगेटिव : किसी पुरानी बात या फालतू की चिंता को सोच-सोचकर मन ही मन परेशान न हों। प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी की पूरी बात सुने बिना कोई जवाब न दें, वरना बेवजह गलतफहमी बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति: घर की मरम्मत या किसी निजी काम पर अचानक पैसा खर्च हो सकता है। जल्द मुनाफा देने वाली स्कीमों से दूर रहें। स्वास्थ्य: ज्यादा तली-भुनी चीजें खाने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए आज हल्का खाना ही खाएं। करियर और कारोबार: जो लोग रिसर्च, प्लानिंग या कागजी काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। उपाय: शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं और पीपल के नीचे तेल का दिया जलाएं। पॉजिटिव : अपनी तेज बुद्धि और सूझबूझ से आप किसी भी उलझे हुए काम का सीधा हल निकाल लेंगे। नेगेटिव : पुरानी बीती बातों को फिर से उठाने से आपके अपने रिश्तों में दूरी आ सकती है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: अपने साथी से सीधी और साफ बात करें, किसी तीसरे की बातों में आकर अपने रिश्ते पर शक न करें। आर्थिक स्थिति: कमाई सामान्य रहेगी, लेकिन कोई पुराना बिल या टैक्स भरने में पैसा लग सकता है। स्वास्थ्य: दिनभर दिमागी काम करने से सिर भारी रहेगा। थोड़ी देर खुली हवा में टहलें और नींद पूरी करें। करियर और कारोबार: अपनी आगे की योजना किसी को न बताएं। किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले सब कुछ ध्यान से पढ़ लें। पॉजिटिव :आज किस्मत आपका साथ देगी और किसी अटके हुए काम में अचानक सफलता मिल सकती है। नेगेटिव : एक साथ कई जिम्मेदारियां मिलने से शाम तक थोड़ा गुस्सा या चिड़चिड़ापन आ सकता है। आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद घर की जरूरतों पर खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य: देर रात तक जागने से बचें। गर्दन या कंधों में दर्द हो तो हल्की कसरत जरूर करें। करियर और कारोबार: ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। बिज़नेस में नए ऑर्डर मिल सकते हैं, बस शर्तों को ध्यान से पढ़ें। उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं या मंदिर में जाकर थोड़ी सेवा करें। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें। पॉजिटिव : लगातार मेहनत करने से आपको अपने काम में सफलता और सम्मान दोनों मिलेंगे। नेगेटिव : नींद पूरी न होने और लगातार काम करने से शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहेगी। प्रेम और पारिवारिक संबंध: दूर रहने वाले किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार का फोन आने से मन बहुत खुश होगा। आर्थिक स्थिति: बाहर के संपर्कों से धन लाभ होगा, लेकिन यात्रा और घरेलू सामान पर भी खर्च होगा। स्वास्थ्य: शरीर को थोड़ा आराम दें, गर्म पानी से नहाना थकान मिटाने में मदद करेगा। करियर और कारोबार: ऑफिस में सब आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप वाले काम तेजी से पूरे होंगे। उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं और शाम को घर के दरवाजे पर दिया जलाएं। पॉजिटिव : दोस्तों की मदद मिलेगी और ऑफिस में साथ काम करने वालों से तालमेल अच्छा रहेगा। नेगेटिव : किसी भी अनजान व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें, वरना नुकसान हो सकता है। प्रेम और पारिवारिक संबंध: पैसों या घर की किसी बात को लेकर साथी से अनबन हो सकती है, ठंडे दिमाग से बात करें। आर्थिक स्थिति: अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, इसलिए फालतू चीजों पर पैसा न बहाएं। स्वास्थ्य: काम के तनाव से थकावट रहेगी, खाने-पीने का समय न बिगड़ने दें। करियर और कारोबार: अपने खिलाफ बोलने वालों से सावधान रहें। कोई भी काम जल्दबाजी के बजाय आराम से पूरा करें। उपाय: काले तिल और आटे का दान करें और शाम को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं। पॉजिटिव : काम करने के नए तरीके दिमाग में आएंगे और किसी करीबी दोस्त के सहयोग से रास्ता आसान होगा। नेगेटिव : कोई भी गलत या शॉर्टकट तरीका न अपनाएं, वरना आगे चलकर परेशानी में फंस सकते हैं। आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले आगे के नफा-नुकसान के बारे में अच्छी तरह सोच लें। स्वास्थ्य: तनाव के कारण नसों में खिंचाव या आंखों में थकान महसूस हो सकती है, थोड़ा आराम करें। करियर और कारोबार: नौकरी में साथ काम करने वालों और सीनियर अफसरों की मदद मिलेगी। बिजनेस में साझेदारी का नया मौका मिल सकता है। उपाय: शनिवार को काले कपड़ों का दान करें और मां दुर्गा को शहद चढ़ाएं। लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version