Shubman Gill Fined: शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने बुधवार को IPL 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की. टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा.

गुजरात टाइटंस ने बुधवार को हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया. शुभमन गिल समेत गुजरात के 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, जिसकी बदौलत टीम 210 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंच पाई. केएल राहुल (92) और पथुम निसांका (41) ने दिल्ली को अच्छी शुरुआत दिलाई, डेविड मिलर अंत तक लड़ते रहे लेकिन अंत में गुजरात विजयी रही. मैच के बाद गिल पर 12 लाख का जुर्माना लगा.

गिल पर क्यों लगा जुर्माना

स्लो-ओवर रेट के कारण शुभमन गिल पर जुर्माना लगा. IPL द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, “दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है. यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर गति अपराधों से संबंधित है. गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.”

अगर गुजरात टाइटंस से ऐसी गलती दोबारा होती है, तो कप्तान गिल पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और तब इम्पैक्ट प्लेयर और प्लेइंग 11 में शामिल प्लेयर्स पर 12-12 लाख का जुर्माना लगेगा. हालांकि अब तीसरी गलती होने कप्तान पर एक मैच के बैन का नियम हटा दिया गया है.

राशिद खान बने POTM

10 ओवरों से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 पार पहुंच गया था, टीम जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने से दिल्ली पिछड़ती चली गई. वो तो डेविड मिलर ने अंत में तूफानी पारी खेलकर दिल्ली को वापस जीत की दहलीज पर लेकर गए, लेकिन अंतिम गेंद पर वह गेंद को कनेक्ट भी नहीं कर पाए.

राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवरों में महज 17 रन दिए और 3 विकेट भी चटकाए. उन्होंने नितीश राणा (5), समीर रिजवी (0) और अक्षर पटेल (2) के रूप में 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए. रिजवी ने पिछले दोनों मैचों में अर्धशतक जड़ा था, राशिद ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version